CTET Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हो गए थे, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या ctet.nic.in के माध्यम से परीक्षा का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पेपर 1 के लिए 18,92,276 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, इस परीक्षा के लिए 14,95,511 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 4,45,467 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, पेपर 2 के लिए 16,62,886 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था और 12,78,165 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा में 2,20,069 छात्र सफल हुए हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CBSE CTET December Result 2021
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां अपना रोल नंबर भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: अब उम्मीदवार CBSE CTET Result 2021 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को ही जारी किया जाना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से परिणाम घोषित करने में देरी हुई। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों की मार्कशीट और क्वालीफाइंग सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।