CBSE Class 12th Result 2022 Declared Latest News Updates In Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (CBSE Class 12th Result 2022) घोषित कर दिया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर घोषित किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इस बार सीबीएसई 12वीं में कुल 92.71 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब जल्द ही 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

12वीं में छात्राओं ने छात्रों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.54 फीसदी और छात्रों का 91.25 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं सभी ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और उमंग ऐप के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

वहीं इस बार जेएनवी ने केवी स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। जेएनवी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83 फीसदी है, सीटीएसए स्कूल 97.76 प्रतिशत और केवी 97.04 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

साथ ही छात्र डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं। पिछले साल 12वीं में 99.84% छात्र पास हुए थे और 2019 में पासिंग प्रतिशत 95.43 फीसदी था।

सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया था। 12वीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक किया गया था। वहीं टर्म 1 परीक्षा का आयोजन 2021 में किया गया था। टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2022 में घोषित कर दिया गया था।

How to Check CBSE 12th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए CBSE 12th Result 2022 के लिंक पर क्किल करें।
3.रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

CBSE 12th Result 2022: ऐसे प्राप्त कर सकते हैं डिजिटल मार्कशीट

-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
-रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
-डिजिटल मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।