CBSE Board Class 10th 12th Result 2024 Date Time, Kab Aayega Sarkari Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, कॉपियों की चेकिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सीबीएसई के क्लास 10वीं और 12वीं का परिणाम cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। सीबीएसई परीक्षा परिणाम 2024 के सभी स्ट्रीम विज्ञान, वाणिज्य और कला का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। छात्र एडमिट कार्ड नंबर, रोल नंबर और स्कूल नंबर का उपयोग कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि और सभी विषयों में प्राप्त अंक के ग्रेड शामिल होगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपना परिणाम एसएमएस, डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी देख सकते हैं। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन जारी किया गया सीबीएसई परिणाम 2024 अनंतिम है। उन्हें अपनी मूल मार्कशीट स्कूल से एकत्र करनी होगी।

सीबीएसई रिजल्ट 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए एक छात्र को सभी विषयों में कुल 33% (आंतरिक मूल्यांकन और बोर्ड परीक्षा दोनों एक साथ) प्राप्त करना जरूरी है। बता दें कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की गई थीं।

पिछले साल बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम 12 मई को जारी किया था। वहीं बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 4 अगस्त और 1 अगस्त 2023 को जारी किया था। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 के बीच संपन्न हुईं थीं।

पिछले साल के ट्रेंड के हिसाब से सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट 2024 मई महीने में जारी किया जा सकता है। पिछले साल की तरह इस साल भी 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम 15 तारीख से पहले-पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सीबीएसई पहले 10वीं का परिणाम जारी करेगा फिर उसी दिन 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है।