CBSE Board 10th 12th Result 2024 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार हजारों छात्र कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही सीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर सकता है। परिणाम जारी करने से पहले बोर्ड के अधिकारी नोटिफिकेश जारी करेंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम जारी किया जाएगा।

CBSE 10th 12th Result 2024 Date LIVE: Check Here

परिणाम जारी करने के बाद ही परिणाम देखने के लिए रिजल्ट के आधिकारिक लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। बता दें कि जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा दी है वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

दरअसल, इस साल सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गईं थीं। जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की हुईं थीं। दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में यानी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01 बजे तक संपन्न हुईं थीं।

इस साल 26 देशों के कुल 39 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। देश की राजधानी में लगभग 5.80 लाख छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में भाग लिया। ये परीक्षाएं 877 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। बता दें कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में टॉप वाले छात्रों के लिए मेरिट सूची की घोषणा करने की परंपरा को बंद करने का निर्णय लिया था। ताकि छात्रों के बीच “अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा” कम हो सके।

असल में पिछले साल सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 12 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया था, जबकि सीबीएसई 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% था। सीबीएसई परिणाम 2024 से संबंधित ताजा अपडेट और जानकारी के लिए जनसत्ता के एजुकेशन सेक्शन को चेक करते रहें।

कहां चेक करें सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम

cbseresults.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in

कैसे ऑनलाइन चेक करें परिणाम

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ पर जाएं
  2. अब सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024″ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें जैसे- रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, या एडमिट कार्ड आईडी
  4. इसके बाद’सबमिट’ पर क्लिक करें
  5. इसके बाद आपका सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर आपके सामने होगा
  6. परिणाम डाउनलोड करें और अपने संदर्भ के लिए एक कॉपी सेव कर लें। आप प्रिंटआउट भी रख सकते हैं।