CBSE 10th Term 2 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं टर्म 2 का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर सकता है। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE 10th Term 2 Result 2022 आज घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है। वहीं CBSE 12th Term 2 Result 2022 की घोषणा 10 जुलाई 2022 तक होने की संभावना है।
सीबीएसई ने इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया था। टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021में किया गया था। वहीं 10वीं टर्म 2 की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक और 12वीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक किया गया था। सीबीएसई ने टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट मार्च में घोषित किया गया था।
Board Result 2022: इन राज्यों के बोर्ड रिजल्ट हो चुके हैं घोषित
यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम, तेलंगाना, राजस्थान सहित कई राज्यों के बोर्ड रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। अब छात्रों को सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
CBSE 10th Term 2 Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2.अब रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
3.यहां CBSE 10th Term 2 Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
4.अब रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।