CBSE आज यानी मंगलवार 29 मई 2018 को 10वीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। CBSE 10th Result 2018 देखने के लिए आप कई माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें ऑनलाइन वेबसाइट्स, एसएमएस और मोबाइल ऐप्स हैं। इसके अलावा आप IVRS के जरिए भी अपने नतीजे जान सकते हैं। तो चलिए IVRS समेत अन्य माध्यम से आप नतीजे कैसे देख सकते हैं जानते हैं इसके बारे में। CBSE 10th Result 2018 आज शाम 4 बजे जारी होंगे। इस वर्ष CBSE की 10वीं-12वीं परीक्षा में 28 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिनमें से 16,38,428 ने 10वीं की परीक्षा दी थी। स्टूडेंट्स आज नतीजे देख सकते हैं और वे कैसे देख सकते हैं जानते हैं उन तरीकों के बारे में।
CBSE 10th Result 2018 IVRS पर: वेबसाइट्स, एसएमएस और मोबाइल ऐप्स के अलावा CBSE 10th Result 2018 IVRS (INTERACTIVE VOICE RESPONSE SYSTEM) के जरिए भी जानें जा सकते हैं। इसके लिए दिल्ली और अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स को 011 – 24300699 नंबर पर कॉल कर, दिशा-निर्देश फॉलो करने होंगे। नतीजे आपको फोन पर मिल जाएंगे। IVRS के अलावा और भी कई तरीके हैं जिनसे आप नतीजे देख सकते हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में भी।
SMS पर CBSE 10th Result 2018
CBSE 10th Result 2018 स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रोल नंबर इन नंबर्स पर एसएमएस करना होगा। प्रति मैसेज शुल्क 50 पैसे है।
MTNL यूजर्स- 52001
BSNL यूजर्स- 57766 Aircel – 5800002
Idea यूजर्स- 55456068
Tata Teleservices यूजर्स- 54321, 51234 और 5333300
Airtel यूजर्स- 54321202
National Informatics Centre यूजर्स- 9212357123
CBSE 10th Result 2018: मोबाइल App, SMS, Google और Microsoft पर देखें 10th का सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट
