बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार डी.एल.एड 2025 प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है। बिहार डी.एल.एड परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Bihar BSEB D.EL.Ed 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार डी.एल.एड 2025 में आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी को शुरू हो चुकी है और इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी, 2025 है।

Bihar BSEB D.EL.Ed 2025: पात्रता क्या है ?

बिहार डी.एल.एड 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12 की इंटरमीडिएट परीक्षा देंगे, वे भी 2025 में बिहार डी.एल.एड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar BSEB D.EL.Ed 2025: आयु सीमा क्या है ?

बिहार डी.एल.एड 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 जनवरी, 2025 तक कम से कम 17 वर्ष होना चाहिए।

Bihar BSEB D.EL.Ed 2025: क्यों होता है परीक्षा का आयोजन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से बिहार डी.एल.एड 2025 परीक्षा का आयोजन 1 से 8 तक प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जाता है।

Bihar BSEB D.EL.Ed 2025:एग्जाम पैटर्न

बीएसईबी डी.एल.एड परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, कुल 120 अंक होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क जैसे विषय शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Bihar BSEB D.EL.Ed 2025: बिहार डी.एल.एड 2025 के लिए हेल्पलाइन नंबर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से कहा गया है कि, यदि उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 के माध्यम से बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।