BSEB Bihar Board Class 12th Sarkari Result 2025 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) पटना ने अभी तक बिहार बोर्ड इंटर कक्षा 12 परिणाम की तारीखें जारी नहीं की हैं। जो छात्र उपस्थित हुए थे, वे जारी होने के बाद result.biharboardonline.com पर स्कोरकार्ड देख सकेंगे। बोर्ड की तरफ से सिर्फ ये जानकारी दी गई है 12वीं के परिणाम इस महीने के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इसके लिए किसी भी वक्त आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसी बीच छात्रों को परिणाम को लेकर कुछ खास ध्यान रखने की जरूरत है।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, बोर्ड का आया नोटिफिकेशन

बता दें कि URL:results.biharboard.com.in वाली एक वेबसाइट में दावा किया गया कि बिहार बोर्ड BSEB कक्षा 12 इंटर के परिणाम 27 मार्च को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे, हालांकि यह आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। असल में बीएसईबी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर अपने परिणाम देख सकेंगे।

वेबसाइट ने दावा किया कि बीएसईबी इंटर कक्षा 12वीं के परिणाम 27 मार्च, सुबह 10 बजे और बीएसईबी मैट्रिक कक्षा 10वीं के परिणाम 5 अप्रैल, सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे, जो कि बिल्कुल झूठी खबर थी। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी मिलते ही सबसे पहले यहां बताई जाएगी। हम यहां कुछ फर्जी और आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी दे रहे हैं, जिससे छात्र क्लीयर हो जाएंगे और गलत वेबसाइट्स के झांसे में नहीं आएंगे।

  • BSEB बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12: आधिकारिक वेबसाइटों की सूची

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की लिस्ट

–results.biharboardonline.com

–biharboardonline.bihar.gov.in

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर झूठी खबरें फैला रही फर्जी वेबसाइटों की लिस्ट
–onlinebseb.in

–bsebresult.in/onlinebseb-in

–bsebinteredu.in

–results.biharboard.com.in

बिहार बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल

छात्रों को केवल BSEB के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी जा रही जानकारी पर भरोसा करना चाहिए, जो ट्विटर पर ‘@officialbseb’ और फेसबुक पर ‘facebook.com/officialbseb’ हैं। वे अधिक अपडेट के लिए Jansatta.com/education भी देख सकते हैं।