Bihar Board Class 10 Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जो कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के लिए मान्य होगा। यह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा छात्रों के लिए नहीं दी गई है, उन्हें अपना हॉल टिकट अपने संबंधित स्कूल से जाकर लेना होगा। बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड को केवल स्कूल प्रिंसिपल द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।
कब और कितने छात्र देगें बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा ?
बिहार बोर्ड 10वीं की इंटरनल असेसमेंट (प्रैक्टिकल) परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी, जबकि थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस वर्ष करीब 15,12,963 छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे।
Bihar Board 10th Admit Card 2026: प्रमुख तिथियां
| परीक्षा | तिथि |
| एडमिट कार्ड जारी | 6 जनवरी 2026 (जारी) |
| प्रैक्टिकल परीक्षा | 20 से 22 जनवरी 2026 |
| थ्योरी परीक्षा शुरू | 17 फरवरी 2026 |
| थ्योरी परीक्षा समाप्त | 25 फरवरी 2026 |
Bihar Board 10th Admit Card 2026 कहां से और कैसे मिलेगा?
बिहार बोर्ड द्वारा छात्रों को सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गई है।
विद्यालय प्रधान (Principal) ही लॉगिन आईडी और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे
एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करेंगे
बिना हस्ताक्षर और मुहर वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा
स्कूल प्रिंसिपल कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड ?
बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य नीचे गई प्रक्रिया का पालन करें।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “Matric Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 4. “Download Admit Card” विकल्प चुनें।
स्टेप 5. सभी छात्रों का बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।
स्टेप 6. एडमिट कार्ड के प्रिंट निकालें
स्टेप 7. अब सभी एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर करें और मुहर लगाएं।
स्टेप 8. अब छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित करें।
Bihar Board 10th Admit Card 2026 में चेक करें यह डिटेल
छात्र का नाम
माता-पिता का नाम
जन्मतिथि
फोटो
रोल नंबर और रोल कोड
परीक्षा केंद्र का नाम व पता
विषयों की सूची
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा से जुड़े निर्देश
छात्र व प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर का स्थान
दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं
बिहार बोर्ड द्वारा दिव्यांग छात्रों को विशेष राहत दी गई है:
श्रुतिलेखक (Writer)
जो छात्र स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, वे Writer ला सकते हैं
अतिरिक्त समय
प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय
3 घंटे की परीक्षा के लिए कुल 1 घंटा अतिरिक्त समय
दिव्यांग छात्रों को PwD सर्टिफिकेट साथ रखना अनिवार्य है।
Bihar Board 10th Practical Exam 2026
तिथि: 20 से 22 जनवरी 2026
परीक्षा: अपने-अपने स्कूल में
विज्ञान विषय के प्रयोग शामिल
प्रैक्टिकल के अंक थ्योरी में जोड़े जाएंगे
Bihar Board 10th Theory Exam 2026
तिथि: 17 से 25 फरवरी 2026
