BSEB Class 10th Exam Registrations 2023: बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आज से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2022 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 14 अगस्त 2022 है। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 में लगभग 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि आंसर की 8 मार्च को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विद्यार्थियों को 11 मार्च 2022 तक का समय दिया गया था।

How to Apply BSEB 10th Exam 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए BSEB 10th Exam 2023 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4.फॉर्म स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
6.आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
7.फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें