Manabadi, BSEAP AP SSC Results 2018: आंध्र प्रदेश बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार 94.48% फीसदी बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (BSEAP) 10वीं का रिजल्ट आज (29 अप्रैल) जारी हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जारी कर दिया है। वैसे आंध्र प्रदेश बोर्ड आम तौर पर 10वीं का रिजल्ट बीच मई में जारी करता है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 10वीं (AP SSC) की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 29 मार्च 2018 तक कराई थीं। जिन स्टूडेंट्स ने AP SSC की परीक्षा दी थीं वह बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट results.nic.in, examresults.net पर भी देख सकते हैं।

2017 में बीएसईएपी ने 10वीं का रिजल्ट 6 मई को घोषित किया था जबकि 12वीं का रिजल्ट 13 अप्रैल को ही घोषित कर दिया था। 10वीं का पास प्रतिशत 91.92 प्रतिशत और 12वीं का पास प्रतिशत 66.91 प्रतिशत रहा था। बीएसईएप आंध्र प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग की एक स्वायत्त संस्था है। बीआईईएपी को राज्य में इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित करने के उद्देश्य से 1971 में स्थापित किया गया था।

ऐसे करें चेक
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट पर बोर्ड का रिजल्ट देखने का लिंक Andhra Pradesh SSC Class 10 Examination Results 2018 आएगा। अब इस लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। अब इस पेज पर जरुरी जानकारी जैसे रोल नंबर आदि डाल दें। यह सब डालने के बाद सबमिट कर दें।
सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपके कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर होगा। इसे अब स्टूडेंट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।