BSE Odisha Board 10th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) ओडिशा आज यानी दो मई 2025 को 10वीं रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseodish.ac.in पर जारी करेगा। छात्रों को Direct Link Orissaresults.nic.in ओडिशा BSE Result 2025 देखने के लिए अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अतिरिक्त वे ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 तक पहुंचने के लिए डिजिलॉकर और एसएमएस का उपयोग कर सकते हैं।
BSE Odisha Board Result 2025 Direct Link Here
इतना ही नहीं, जनसत्ता/एजुकेशन पर दिए गए https://indianexpress.com/education लिंक से भी छात्र परिणाम देख सकते हैं।बता दें कि पूरे राज्य में 3,133 स्थानों पर, 5.22 लाख से अधिक छात्रों ने ओडिशा कक्षा 10वीं की परीक्षा दी। 21 फरवरी, 2025 को शुरू होकर यह 6 मार्च, 2025 को खत्म हुआ। आज सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मध्यमा परीक्षा 2025, राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, 2025 (प्रथम), और वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एएचएससी) के परिणाम आज जारी किए जाएंगे।
BSE Odisha Result 2025: आधिकारिक तिथि और समय
बोर्ड के मुताबिक, ओडिशा मैट्रिक के नतीजे आज शाम 4 बजे सार्वजनिक किए जाएंगे। नतीजे शाम 6 बजे से वेबसाइट www.bseodish.ac.in पर भी देखे जा सकेंगे।
बीएसई ओडिशा परिणाम 2025 ऑनलाइन कैसे करें चेक?
सबसे पहले ओडिशा 10वीं रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
इसके बाद, “वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025” लिंक का चयन करें।
अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर सहित अपनी जानकारी दर्ज करें। जन्मतिथि का प्रारूप dd/mm/yyyy होना चाहिए।
स्क्रीन पर बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2025 दिखाई देगा।
ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2025 को डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें।
प्रत्येक विवरण को सत्यापित करें और भविष्य में उपयोग के लिए www-bseodysha-nic-in 2025 परिणाम को बुकमार्क करें।
एसएमएस के माध्यम से ओडिशा परिणाम 2025 कैसे जांचें?
एसएमएस से रिणाम प्राप्त करने के लिए OR10 टाइप करें और 5676750 पर एक एसएमएस भेज दें।
