Odisha Board 10th Result 2025 जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा कर दी है। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है। स्टूडेंट्स के लिए परिणाम चेक करने के लिंक 6 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। 6 बजे के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in के अलावा Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर दिए गए BSE Odisha 10th Result 2025 Direct Link के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं स्कूलों के प्रमुख शाम 7 बजे से अपने स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड से कक्षा 10 का परिणाम डाउनलोड और देख सकेंगे।
बता दें कि इस साल पास प्रतिशत 94.93 फीसदी रहा जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी कम है। 2024 में कुल 96.07 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 510789 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 502470 उपस्थित हुए और 4,84,863 पास हुए हैं।
West Bengal 10th Result 2025 Direct Link Here
इस बार के ओडिशा बोर्ड में 17384 छात्र फेल हुए हैं। फेल हुए छात्र अब या तो रिवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं या फिर दोबारा परीक्षा के लिए बैठ सकते हैं। ओडिशा बोर्ड बाद में फिर परीक्षाओं का आयोजन करेगा।
ओडिशा बोर्ड में इस बार कई स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आंकड़े बताते हैं कि 3272 स्कूलों ने 100 फीसदी का पास रेट हासिल किया है। इसका मतलब है कि इन स्कूल के सभी छात्रों ने पासिंग मार्क्स हासिल किए हैं।
अगर आप लोग मोबाइल पर रिजल्ट चेक करने की कोशिश कर रहे हैं तो काफी फटाफट आपको परिणाम पता चल सकते हैं। सिर्फ 5676750 नंबर पर “OR10” मैसेज लिख सेंड कर दें।
इस बार कई छात्रों ने अच्छा परफॉर्म किया है, मार्क्स बता रहे हैं कि राज्य के कई स्टूडेंट्स को A1 ग्रेड मिला है। यहां देखें पूरी लिस्ट-
A1-1812 छात्र
A2- 12200 छात्र
B1-38831 छात्र
B2-84971 छात्र
C- 133822 छात्र
D-146154 छात्र
E-67013 छात्र
अगर आप भी फटाफट परिणाम चेक करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले तो बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर चले जाएं।
इसके बाद एक विंडो खुलेगी जहां पर लॉगिन करना होगा।
जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा
फिर एडमिट कार्ड की जांच करें और जो पेज आएगा उसे डाउनलोड करें
इसकी एक हार्ड कॉपी को जरूर अपने पास रखें
गजपति: 99.35%
गंजम: 98.10%
झारसुगुड़ा: 97.87%
ओडिशा बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर वेबसाइट ज्यादा ट्रैफिक की वजह से काम नहीं कर रही हो, तो छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर और SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस साल कुल 3,272 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इसका मतलब है कि इन स्कूलों के सभी छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
बीएसई ओडिशा 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है। इस साल पास प्रतिशत 94.93 फीसदी रहा। परीक्षा के लिए कुल 510789 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 502470 उपस्थित हुए और 4,84,863 पास हुए हैं।
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा कर दी है।
पिछले साल यानी 2024 में कुल 2644 स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया था। ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ ही क्षणों में जारी कर दिया जाएगा।
बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10 बीएसई ओडिशा परिणाम सबसे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट पर बीएसई कक्षा 10 परिणाम देखने के लिए लिंक शाम 6 बजे एक्टिव होगा। स्कूलों के प्रमुख शाम 7 बजे से अपने स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड से कक्षा 10 का परिणाम डाउनलोड और देख सकेंगे।
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी होने में देरी हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग के मंत्री और सचिव मौजूद रहेंगे।
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है।
स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल से SMS बॉक्स में जाकर टाइप करना होगा OR10 और इसे 5676750 पर भेज देना है।
बीएसई कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा परिणाम की घोषणा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस अब से बस कुछ ही देर में शुरू होगी।
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होगा। बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल के पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की जानकारी दी जाएगी। यहां एक नजर पिछले चार साल के पासिंग प्रतिशत पर।
2024: 96.07
2023: 96.04
2022: 97.89
2021: 78.76
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब से बस कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। बता दें कि इस साल पूरे राज्य में 3133 स्थानों पर 5.22 लाख से अधिक छात्र इन एग्जाम में शामिल हुए थे।
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से आज 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में जो स्टूडेंट्स पास नहीं हो पाएंगे वह आगे सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होंगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम की विस्तृत जानकारी रिजल्ट आने के बाद जारी की जाएगी। इस जानकारी के लिए आप हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी विजिट कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 4 मार्च, 2025 तक राज्य भर में 3,300 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं।
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में इस साल पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा, जिसका रिजल्ट लिंक शाम 6 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी ओडिशा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 की जांच की जा सकती है।
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर नतीजों की जांच कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज शाम चार बजे की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओडिशा बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, लड़कों का पास प्रतिशत, लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स की जानकारी और राज्य सरकार की तरफ से टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कारों की जानकारी को साझा किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम 4 बजे ओडिशा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा, जिसकी पल-पल की लाइव जानकारी यहां मिलेगी।