BSE Odisha Board 10th Result 2024 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बीएसई ओडिशा बोर्ड 10वीं का परिणाम अगले सप्ताह यानी 15 मई के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैट्रिक के नतीजे इस सप्ताह से अगले सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है, हालांकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा ने अभी तक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। छात्रों को बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट bseodish.ac.in पर चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
BSE Odisha 10th Result 2024 Date, Direct Link LIVE: Check Here
बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2024 कब होगा जारी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बीएसई ओडिशा जल्द ही परिणाम की घोषणा करेगा। मैट्रिक के नतीजे अगले सप्ताह जारी हो सकते हैं। हालांकि ओडिशा बोर्ड ने अभी तक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। परिणाम जारी किए जाने के बाद आधिकारिक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट bseodish.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नतीजे 15 मई के बाद जारी किए जा सकते हैं क्योंकि ओडिशा में 13 मई को मतदान शुरू हुआ था। यह लोकसभा चुनाव का चौथा चरण है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि बीएसई ओडिशा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कब करेगा।
परीक्षा पास होने के लिए कम से कम चाहिए इतने नंबर
बता दें कि ओडिशा मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक की आवश्यकता होगी। बीएसई ओडिशा में आठ प्वाइंट ग्रेडिंग सिस्टम है। नीचे दी गई तालिका जांचें.
बीएसई ओडिशा 10वीं ग्रेडिंग प्रणाली
2023 में, ओडिशा कक्षा 10 के परिणाम 18 मई को घोषित किए गए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.40 प्रतिशत था। लड़कों ने 95.5 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल किया जबकि लड़कियों ने 97.07 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल किया
परिणाम की तारीख और समय आमतौर पर परिणाम की घोषणा से एक दिन पहले घोषित किया जाता है। बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम पर कोई भी अपडेट यहां अपडेट किया जाएगा।