BSE Odisha Board 10th Result 2024 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल जारी किया जा सकता है। इसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन, ओडिशा (सीएचएसई) कक्षा 10वीं 12वीं परिणाम जल्द ही घोषित करने वाली है। हालाँकि बोर्ड ने अभी तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। बता दें कि ओडिशा सीएचएसई कक्षा 12 परीक्षा 2024 16 फरवरी से 20 मार्च तक हुईं थीं।

यहां देखें ओडिशा बोर्ड 10वीं 12वीं का DIRECT RESULT LINK

सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं परिणाम 2024 चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in पर जा सकते हैं और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और तारीख दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। माना जा रहा है कि सभी स्ट्रीम जैसे- कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे एक साथ ही जारी किए जाएंगे।

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परिणाम कैसे करें डाउनलोड करें?

  1. ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in पर जाएं।
  2. मेन पेज पर परिणाम टैब चुनें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. भविष्य के लिए ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करें और प्रिंट अपने पास रख लें।

पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

2024 में ओडिशा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जिन छात्रों को न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत से कम अंक प्राप्त होगा उन्हें कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा देनी होगी। इस बारे में जल्द ही सीएचएसई आधिकारिक घोषणा करेगा।

ओडिशा बीएसई 10वीं परिणाम 2024 कब और कहां जांचें?

आधिकारिक वेबसाइट bseodish.ac.in पर छात्र कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं मार्कशीट 2024 के लिए लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत भी बोर्ड द्वारा परिणामों के साथ जारी किया जाएगा।