Board Exam Result 2022: सीबीएसई टर्म 2 को छोड़कर राज्य बोर्ड परिक्षाएं अब खत्म हो गई हैं। बिहार और मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जबकि, यूपी बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड समेत कई राज्यों के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।
वहीं, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द घोषित हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 14 मई, 2022 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक किसी भी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।
Board Exam Result 2022: बोर्ड परिक्षाओं का सीजन अब खत्म हो रहा है। देश भर में लाखों छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से हम बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़े सभी अहम अपडेट बताएंगे।
छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा के लिए तारीख और समय की पुष्टि करते हुए सीजी बोर्ड ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ऑनलाइन प्रकाशित करेगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2022 को दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम घोषित करेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 14 मई 2022 को घोषित किया जाएगा। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
अभी यूपी बोर्ड 10वीं काॅपियों की मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया 20 मई तक समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की तैयारी करेगा।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 मई तक घोषित किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ था।
-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2022/ 12वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर में घोषित किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 का आयोजन प्रदेश भर में 8373 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के अनुसार आयोजित की गई थी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार जिन परीक्षार्थियों की हैंड राइटिंग अच्छी होगी, उन्हें एग्जामिनर की ओर से एक नंबर अलग से दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा राइटिंग पर नंबर देने का फैसला पहली बार लिया गया है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा करीब 20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षओं का आयोजन 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी इस माह के अंत तक घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड 12वीं अग्रेजी का पेपर 30 जिलों में लीक हुआ था। जिस परीक्षा का आयोजन दोबारा किया गया था।
-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए UP Board 10th Result 2022 / UP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून में घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा सीसीटी कैमरे की निगरानी में हुई थी।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 47,75,749 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। काॅपियों के मल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट जारी कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic पर घोषित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 14 मई 2022 को घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।
Board Exam Result 2022: एक तरफ सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिल राज्य बोर्ड की परीक्षाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। बिहार और मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे जारी हो चुके हैं, जबकि अभी गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आना बाकी हैं।