BIS Result 2024 Out:भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के तहत (सहायक निदेशक, सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी, आशुलिपिक, तकनीकी सहायक, वरिष्ठ तकनीशियन और तकनीशियन पदों ) के लिए हुई परीक्षा का बीआईएस परिणाम 2024 जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।

BIS Result 2024: कब और कैसे हुई थी परीक्षा ?

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 19 और 21 नवंबर को किया था और ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। बीआईएस ने इस परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में किया था, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 21 नवंबर को परीक्षा तीसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसका समय शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक था।

BIS Result 2024: इन पदों के लिए है भर्ती अभियान

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)द्वारा चलाए गए इस भर्ती अभियान में ग्रुप ए, बी और सी के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, निजी सहायक, तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन), तकनीशियन सहायक (लैब), आशुलिपिक, सहायक (सीएडी), वरिष्ठ सचिवालय सहायक, सहायक निदेशक (वित्त, एमएंडसीए, और हिंदी) और वरिष्ठ तकनीशियन के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।

BIS Result 2024: कितनी है रिक्तियां ?

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के लिए चलाए गए इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न पदों के रिक्त पड़े 345 पदों को भरना है।

BIS Result 2024: परिणाम की ऑनलाइन जांच कैसे करें ?

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी किए गए बीआईएस परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस का पालन करके नतीजों की जांच कर सकेंगे।

BIS Result 2024 for Group A, B and C, Direct link to check Scorecard PDF

स्टेप 1. बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध करियर अवसर लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. एक नया पेज खुलेगा जहां मौजूद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसमें अपने रोल नंबर से अपने नतीजों की जांच करें।

स्टेप 5. बीआईएस परिणाम 2024 की जांच करने के बाद रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।