Bihar Police Constable Result 2024 Date and Time: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2024 जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बिहार कांस्टेबल परिणाम 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर अपने परिणाम को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई प्रक्रिया के जरिए भी बिहार पुलिस रिजल्ट देखा जा सकता है।
Bihar Police Constable Result 2024: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना परिणाम जांचने के लिए अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य कैप्चा कोड दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
Bihar Police Constable Exam Result Latest Update
Bihar Police Constable Result 2024: कब जारी होगा रिजल्ट ?
बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 को लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
Bihar Police Constable Result 2024: कब हुई थी बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा ?
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को किया गया था। यह परीक्षा बिहार पुलिस कांस्टेबल के 12,391 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई है। 12,391 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा में लगभग 17,87,720 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
Bihar Police Constable Result 2024: अपेक्षित कट-ऑफ
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल से संभावित कट ऑफ की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Result 2024: पुरुष उम्मीदवारों की संभावित कट ऑफ
श्रेणी | संभावित कटऑफ |
सामान्य | 74-78% |
बीसी (पिछड़ा वर्ग) | 70-75% |
ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) | 70-75% |
ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) | 70-75% |
एससी (अनुसूचित जाति) | 67-70% |
एसटी (अनुसूचित जनजाति) | 56-62% |
Bihar Police Constable Result 2024: महिला उम्मीदवारों की संभावित कट ऑफ
श्रेणी | संभावित कट ऑफ |
सामान्य | 72-74% |
बीसी | 68-70% |
ईडब्ल्यूएस | 65-68% |
ईबीसी | 68-73% |
एससी | 64-68% |
एसटी | 54-64% |