Bihar Police Exam Date 2024, : बिहार पुलिस कांस्टेबल के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की नई तिथि का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के आवेदकों को अक्टूबर 2023 के बाद से ही इसकी नई तारीखों (CSBC Police Constable New Exam Date 2024) का इंतजार है। बिहार पुलिस परीक्षा 2024 कब लिया जाएगा (Bihar police Exam 2024 kab hoga) और परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन करने वालों का एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा इसकी कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं।

अक्टूबर 2023 में होनी थी परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पहले 1 अक्टूबर 2023 को तय थी। हालांकि कुछ धांधली के चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दिलंबर 2023 में इसे नए सिरे से कराने का ऐलान हुआ। दिसंबर में भी परीक्षा नहीं हो पाई। अब जिन आवेदकों ने इसके लिए अप्लाई किया है उन्हें इंतजार है कि आखिर कब होगी बिहार कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा। बता दें कि अगर परीक्षा में धांधली ना हुई होती तो बिहार पुलिस कांस्टेबल का परीक्षा अब तक समाप्त होकर के उसका रिजल्ट भी आ गया होता।

Bihar Police Constable New Exam Date 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023-24 की नई तारीख

बात बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों की करें तो बताया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में ये हो सकती है। हालांकि बीपीएसएससी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में परीक्षा की नई तारीख रखी जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लोकसभा तुनाव से पहले किसी भी हाल में बिहार सरकार कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी कराना चाहती है। इस कारण से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्च के पहले सप्ताह में लिखित परीक्षा होती है तो उसके बाद ही लोकसभा चुनाव से पहले फिजिकल और मेडिकल एग्जाम के बाद ये रिक्रूटमेंट प्रोसेस को पूरा कराया जा सकेगा।

Bihar Police Constable New Exam 2024 Admit Card: कब और कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

बात नई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की करें तो एग्जाम डेट के अनाउंसमेंट के बाद ही इसका पता चल पाएगा। दरअसल परीक्षा तिथि से दो तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किये जाते हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप नीचे दिये गए आसान स्टेप्स से उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं:

1.बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2.आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Bihar Police Admit Card 2024 के विकल्प पर क्लिक करना है।
3.अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
4.इसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर देना है।
5.उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
6.आप इस प्रकार से अपने मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
7.एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप उसका प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख ले।