Bihar Board BSEB 10th Result 2018, बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2018: Bihar Board Result 2018, Bihar School Examination Board आज Bihar Board Result 2018, Bihar 10th Result 2018, BSEB 10th Result 2018 को जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड, Bihar Board Class 10th Result 2018, Bihar Board Matric Result 2018, BSEB 10th Result 2018 को आज शाम 4:30  बजे जारी करेगा। पहले रिजल्ट सुबह 11 बजे आने वाला था। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  biharboard.ac.in पर चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के 10वीं के एग्जाम 21 से 28 फरवरी तक हुए थे। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 17.70 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे।

बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम के लिए पूरे राज्य में 1,426 सेंटर बनाए थे। बिहार बोर्ड के 10वीं के एग्जाम स्टूडेंट्स की लाइफ में पहली बार बड़े एग्जाम होते हैं। तो इसके लिए बोर्ड ने टेली काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई थी। टेली काउंसिलिंग में स्टूडेंट्स की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश की गई। इसके अलावा तनाव न लेने और पेपर को अच्छे से सॉल्व करने की टिप्स भी दी गईं।

42,705 उत्तरपुस्तिकाएं गायब, स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार- बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 20 जून, 2018 को जारी होने थे लेकिन 42,705 परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने के बाद रिजल्ट्स लटक गए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा की 42 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं गायब हो गई हैं। उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने का मामला गोपालगंज के एक सरकारी स्कूल, एस एस बालिका इंटर कॉलेज का है।एस एस बालिका इंटर कॉलेज से उत्तरपुस्तिकाओं के 213 बैग गायब हो गए थे।