Bihar Board BSEB Results 2025: बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राजधानी पटना के BSEB मुख्यालय में शिक्षा मंत्री सुनील कुामार की मौजदगी में बिहार के 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी किए गए हैं। परिणाम घोषित होने पर छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर नतीजे देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा जारी इंटर के रिजल्ट में बताया गया है कि इस बार करीब 86.5 फीसदी पास छात्र छात्रा पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

Bihar Board 12th Result 2025 Today LIVE: Check Direct Link to Check Result

Bihar Board 12th Topper List: किसने किया टॉप

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। आर्ट्स में वैशाली की अंकित कुमारी और साकिब ने टॉप किया है।

Bihar Board 12th Inter Result 2025 LIVE Updates

किस स्ट्रीम में कितने पास हुए छात्र

कॉमर्स स्ट्रीम: 94.77 प्रतिशत
साइंस स्ट्रीम: 89.50 प्रतिशत
आर्ट्स स्ट्रीम: 82.75 प्रतिशत

बिहार बोर्ड ने एक बार फिर जारी किया रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के साथ ही एक बार फिर बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बन गया है। इस बार मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी हो गया है। पिछले साल 12वीं के नतीजे नतीजे 23 मार्च को आए थे।

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 LIVE Updates

इस बार कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा

बिहार बोर्ड ने इस बार इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच कराई थी। इसमें कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था।