बिहार में 12वीं बोर्ड के नतीजों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फरवरी में आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट अगले 1 हफ्ते के अंदर आ ही जाएगा। बिहार बोर्ड की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए या तो रिजल्ट की घोषणा की जाएगी या फिर रिजल्ट की तारीख बताई जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 1 से 12 फरवरी तक किया गया था। इस साल परीक्षा में 13.18 लाख छात्र-छात्राएं बैठी थीं।

2023 में 83 फीसदी बच्चे हुए थे पास

इस साल का रिजल्ट आने से पहले हम आपको पिछले साल के टॉपर्स के बारे में बताते हैं। पिछले साल बिहार में 12वीं के रिजल्ट में 83 फीसदी बच्चे पास हुए थे। पिछले साल टॉपर्स की सूची में लड़कियों ने बाजी मारी थी। तीनों स्ट्रीम की टॉपर लड़कियां ही थीं। 2023 के रिजल्ट में साइंस में 83.93% छात्र पास हुए थे और आयुषी नंदन टॉपर थीं। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने टॉप किया था जबकि मोहादेसा आर्ट्स की टॉपर थीं।

ये हैं पिछले साल के टॉपर्स

साइंस स्ट्रीम टॉपर्सपहला स्थानदूसरा स्थानतीसरा स्थानचौथा स्थानपांचवां स्थान
टॉपर का नामआयुषी नंदन (474 मार्क्स)हिमांशु कुमार (472 मार्क्स)शुभम चौरसिया (472 मार्क्स)अदिति कुमारी (471 मार्क्स)रमा भारती (469 मार्क्स)
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्सपहला स्थानदूसरा स्थानतीसरा स्थानचौथा स्थानपांचवां स्थान
टॉपर का नामसौम्या शर्मा (475 मार्क्स)रजनीश कुमार पाठक (475 मार्क्स)भूमि कुमारी (474 अंक)तनुजा सिंह (474 अंक)कोमल कुमारी (474 अंक)
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्सपहला स्थानपहला स्थानतीसरा स्थानचौथा स्थानपांचवां स्थान
टॉपर का नाममोहादेसा (475 अंक)कुमारी प्रज्ञा (470 अंक)सौरभ कुमार (469 अंक)लक्ष्मी कुमारी (466 अंक)मोहम्मद शारीक (465 अंक)