बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से मैट्रिक परीक्षा 2024 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। बिहार बोर्ड रविवार (31 मार्च 2024) को 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। राज्य में 16 लाख से अधिक बच्चे 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को BSEB ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया कि नतीजों की घोषणा रविवार को की जाएगी।

Bihar Board 10th Result 2024 Today LIVE: Check Direct LINK Here

10वीं के परिणाम जारी होने की संभावना 30 या फिर 31 मार्च ही जताई जा रही थी। रविवार को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे। रिजल्ट घोषित करने के अलावा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम का ऐलान भी किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रविवार को होगा घोषित, जानें कब होगी आनंद किशोर की PC

Live Updates
22:35 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024:रविवार को 1:30 बजे आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रविवार को दोपहर 1:30 बजे घोषित करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नतीजे की घोषणा करेंगे। बोर्ड ने तारीख का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है। आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम का भी ऐलान करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण बिहार बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वह बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर नजर रखें।

16:48 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां देखें?

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के अलावा चार अन्य वेबसाइट पर भी एक्टिव किए जाएंगे।

1. Bihar Board Matric Result 2024 websites

2. biharboardonline.bihar.gov.in.2024

3. inter23.biharboardonline.com

4. secondary.biharboardonline.com

5. results.biharboardonline.com 2024

14:45 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: मार्कशीट में यह जानकारी होगी उपलब्ध

बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 का परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण मिलेंगे।

छात्र का नाम

पिता का नाम

कॉलेज/स्कूल का नाम

रोल कोड

रोल नंबर

रजिस्ट्रेशन नंबर

स्ट्रीम(विज्ञान/वाणिज्य/कला)

विषयवार अंक प्राप्त किये गये

एग्रिगेट मार्क्स

परिणाम की स्थिति

13:39 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: SMS के जरिए देख पाएंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी ही होने वाला है। 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच हुई परीक्षा के परिणाम के इंतजार में 16 लाख से अधिक छात्र हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स परिणाम SMS के जरिए भी देख पाएंगे। इसका तरीका कुछ इस प्रकार है।

अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करें BIHAR10 उसके बाद स्पेस देकर रोल-नंबर टाइप करें।

इसे 56263 पर भेज दें।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 विषयवार अंकों के रूप में उसी मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जारी किया जाएगा।

12:23 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: साल दर साल बेहतर हुआ 10वीं का परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों पर नजर डालेंगे तो पता चलता है कि, बीएसईबी 10वीं परिणामों का प्रदर्शन साल-दर-साल अच्छा होता जा रहा है। 2016 में बिहार बोर्ड 10वीं का पासिंग पर्संटेज 40 प्रतिशत था जो 2023 तक आते आते 81.04 यानी दोगुना हो चुका है। बीएसईबी 10वीं मैट्रिक का पिछले 8 साल का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा है।

2023 में 81.04 प्रतिशत

2022 में 79.88 प्रतिशत

2021 में 78.17 प्रतिशत

2020 में 80.59 प्रतिशत

2019 में 80.73 प्रतिशत

2018 में 68.89 प्रतिशत

2017 में 50.12 प्रतिशत

2016 में 40.16 प्रतिशत

EditDelete

12:22 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार में कब हुई थीं मैट्रिक की परीक्षा?

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। हाल ही में बोर्ड ने कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा किया है। साथ ही टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी पूरा हो गया है। अब रिजल्ट का इंतजार सभी को है।

09:16 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आज हो सकती है बड़ी घोषणा

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आज कोई बड़ी घोषणा होने की प्रबल संभावना है। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की ओर से आज रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया जा सकता है और रविवार को परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेंगे। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। जो छात्र दो सब्जेक्ट में फेल होंगे वो कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं।

21:40 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: रिजल्ट की तारीख आने का है इंतजार

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा से पहले परिणाम घोषित होने की तारीख का भी इंतजार किया जा रहा है। माना यही जा रहा था कि रिजल्ट 30 या 31 मार्च को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले तारीख की घोषणा BSEB की ओर से 1 दिन पहले की जानी है। अगर रिजल्ट शनिवार को आएंगे तो तारीख की घोषणा आज रात तक होने की संभावना है और अगर रिजल्ट रविवार को आएगा तो तारीख की घोषणा शनिवार को हो सकती है। तारीख की जानकारी सोशल मीडिया पर दी जाएगी।

20:49 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां से डाउनलोड होगी मार्कशीट?

स्टेप 1. छात्र सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे इसके 10th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने आई विंडो में अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. सही जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

स्टेप 5. नतीजों को जांचने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें

19:57 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहां होगी प्रसारित?

बिहार बोर्ड ने जब 12वीं के नतीजे घोषित किए थे तब प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण बिहार बोर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हुआ था। 10वीं के परिणाम को लेकर भी यही होगा। BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस को बिहार बोर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से ही स्ट्रीम किया जाएगा। छात्र बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 की लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक बीएसईबी यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं।

ये है BSEB के यूट्यूब चैनल का लिंक

https://www.youtube.com/@biharschoolexaminationboard748

18:47 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: 15 से 23 फरवरी के बीच हुई थी 10वीं की परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार पेपर देने वाले करीब 16 लाख छात्र कर रहे हैं। रिजल्ट की घोषणा 30 या 31 मार्च को होने की संभावना है। बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

18:18 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: कहां कहां देख सकते हैं बिहार 10वीं बोर्ड के परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के अलावा चार अन्य वेबसाइट पर भी एक्टिव किए जाएंगे।

1. Bihar Board Matric Result 2024 websites

2. biharboardonline.bihar.gov.in.2024

3. inter23.biharboardonline.com

4. secondary.biharboardonline.com

5. results.biharboardonline.com 2024

17:05 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: पिछले साल 10वीं में लड़के अधिक हुए थे पास

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 16,10,657 स्टूडेंट्स बैठे थे। इसमें से 6,61,570 लड़के पास हुए थे जबकि 6,43,633 लड़कियां पास हुई थीं। पिछले साल लड़कियों के मुकाबले लड़के अधिक पास हुए थे।

15:52 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 16.4 लाख रही, जबकि 16.94 लाख छात्रों ने इन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

15:14 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर के नाम की भी होगी घोषणा

बिहार बोर्ड जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं के परिणाम की घोषणा करेगा तो उस पीसी में टॉपर्स के नाम की घोषणा की जाएगी। BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर राज्य के टॉपर के साथ-साथ टॉप 3 के नाम की घोषणा करेंगे। इस ऐलान के बाद बिहार बोर्ड राज्य के टॉपर को पुरस्कृत भी करेगा।

14:45 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: मैट्रिक की मार्कशीट में स्टूडेंट्स को मिलेगी यह जानकारी

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के साथ ही छात्र-छात्राएं वहीं से मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। उस मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण बोर्ड की ओर से साझा किए जाएंगे।

- मार्कशीट में आपके रिजल्ट के अलावा छात्र का नाम, पिता का नाम, कॉलेज/स्कूल का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर होगा। इसके अलावा विषयवार अंक प्राप्ति के सूची दी गई होगी।

14:09 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या जानकारी देगा?

बिहार बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं के परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा पीसी में परीक्षा से पहले और परीक्षा के बाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस साल का पासिंग पर्सेंटेज बताया जाएगा। लड़के और लड़कियों का पासिंग प्रतिशत भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा। साथ ही टॉपर्स के नाम की सूची भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगी। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में विवरण भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जाएगा।

13:11 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिना इंटरनेट कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, कंप्यूटर नहीं है और साइबर कैफे भी घर से दूर है, तो आप बस एक सामान्य एसएमएस भेजकर अपना रिजल्ट जान सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है।

स्टेप 1. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और सैंड न्यू मैसेज को ओपन करें।

स्टेप 2. न्यू मैसेज में जाकर आपको BIHAR10 रोल नंबर अंको में लिखना है।

स्टेप 3. इस लिखे हुए मैसेज को 56263 पर सेंड कर दें, जिसके कुछ सेकंड बाद ही आपका रिजल्ट आपके फोन में एसएमएस के माध्यम से आ जाएगा।

12:22 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: क्या है लेटेस्ट जानकारी

बिहार बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 10वीं मैट्रिक नतीजों से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही आज दोपहर या शाम तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

11:53 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: इस साल कितने छात्रों ने दी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 16.4 लाख रही, जबकि 16.94 लाख छात्रों ने इन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

10:21 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या होगा ?

बीएसईबी की तरफ से 10वीं के नतीजों को लेकर की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवरऑल रिजल्ट, टॉपर्स के नाम, पासिंग पर्संटेज को जारी किया जाता है, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद परिणामों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

09:40 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बीएसईबी की तैयारियां आखिरी चरण में

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी करने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बीएसईबी किसी भी वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अधिसूचना जारी कर सकता है।

22:38 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: पिछले साल के टॉपर को कितने मार्क्स मिले थे?

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम में इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ ने टॉप किया था। उन्हें 500 में से 489 अंक मिले थे। रुम्मन को 97.8 प्रतिशत अंक आए था।

21:37 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: रिजल्ट आने के बाद कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी क्योंकि आगे एडमिशन के लिए मार्कशीट जरूरी होगी। इन स्टेप्स को फॉलो कर आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

- रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं

- होम पेज पर 'मैट्रिक रिजल्ट 2023' वाले लिंक पर क्लिक करें।

- जो विंडो खुलेगी वहां अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।

- सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जो आपका परिणाम होगा। वहीं से मार्कशीट को डाउनलोड और प्रिंट आउट लिया जा सकता है।

20:56 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: मैसेज पर ऐसे देखें 10वीं के परिणाम

बिहार बोर्ड 30 या 31 मार्च को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आने के बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in 2024) पर देख सकते हैं। हालांकि उस वक्त साइट पर लोड के चलते परिणाम देखने पर दिक्कत आती है। ऐसे में मैसेज के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। टाइप करें BIHAR10 रोल-नंबर

  • इसे 56263 पर भेजें
  • आपका Bihar Board 10वीं Result 2024 बोर्ड द्वारा उसी नंबर पर भेजा जाएगा।
  • 20:03 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के पिछले पांच साल में कब और किस टाइम आए नतीजे

    2023- 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे.

    2022- 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे

    2021- 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे

    2020- 26 मई दोपहर 12:30 बजे

    2019- 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे

    18:36 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी

    बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को यह जान लेना बहुत जरूरी है कि पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। छात्रों को पास होने के लिए सभी सब्जेक्ट में कुल मिलाकर 150 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

    18:00 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या मिलेगी डिटेल

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजो को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा, जिसमें परिणामों के साथ साथ टॉपर्स के नाम और उनके अंक प्रतिशत, पासिंग पर्संटेज जैसी जानकारी भी दी जाएगी।

    17:34 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: कम नंबर आए तो क्या कर सकते हैं छात्र ?

    बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों ने अपनी कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया होगा, ऐसे में नतीजे जारी होने के बाद अनुमान से कम अंक आते हैं, तो छात्र पेपर रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    16:52 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: जल्द होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान

    बिहार बोर्ड सूत्रों के अनुसार, 10वीं मैट्रिक के नतीजों को लेकर सारी प्रोसेस कंप्लीट होने वाली है, जिसके पूरा होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।