बिहार में 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद अब हर किसी को मैट्रिक के रिजल्ट का इंतजार है। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तैयारी कर रहा है। हालांकि तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 15 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित हुई परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार 16 लाख से अधिक छात्रों को है। मैट्रिक परीक्षाओं में इस साल 16 लाख 94 हजार 781 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जो अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल मैट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 16,10,657 थी।

कब आ सकता है रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम BSEB की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ही किए जाएंगे। तारीख की घोषणा बोर्ड की ओर से कम से कम एक दिन पहले किए जाने की संभावना है। पूरी संभावना है कि 10वीं का रिजल्ट 30 या फिर 31 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा। 2023 में भी परिणाम 31 मार्च को घोषित कर दिए गए थे।

यह हैं पिछले साल के टॉपर्स

पिछले साल 10वीं के परिणाम 31 मार्च को ही घोषित किए गए थे। पिछले साल 10वीं के टॉपर्स की सूची इस प्रकार है।

मोहम्मद रुम्मन अशरफ- 489 (97.8%)
नम्रता कुमारी- 486 (97.2%)
ज्ञानी अनुपमा- 486 (97.2%)
संजू कुमारी- 484 (96.8%)
भावना कुमारी- 484 (96.8%)
जयनंदन कुमार पंडित- 484 (96.8%)

पिछले पांच साल में कब और किस टाइम आए बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे

2023- 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे.
2022- 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे
2021- 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे
2020- 26 मई दोपहर 12:30 बजे
2019- 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे

बिहार बोर्ड 10वीं का पिछले पांच साल में क्या रहा पासिंग पर्संटेज

2023- 81.04%
2022- 79.88%
2021- 78.17%
2020- 80.59%
2019- 80.73%