बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। BSEB ने 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया था। मैट्रिक परीक्षाओं में इस साल  16 लाख 94 हजार 781 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जो अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Bihar Board 10th Result 2024 Today LIVE: Check Direct LINK Here

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। छात्रों की सुविधा के लिए हाई स्कूल के नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा तीन अन्य वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों की अपडेट के लिए छात्र फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक हैंडल पर जाकर भी अपडेट हासिल कर सकते हैं।

BSEB 10th Matric Result Direct LINK: Check Here

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से अभी तक 10वीं हाईस्कूल के नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है मगर नतीजों के पिछले पैटर्न को देखें तो बीएसईबी 30 या 31 मार्च के दिन 10वीं मैट्रिक के परिणाम जारी कर सकता है। यहां आप जान लीजिए बिहार बोर्ड 10वीं हाईस्कूल नतीजों के बारे में मिनट-दर-मिनट की Live Update

Live Updates
09:45 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: किस तारीख को आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है मगर बीएसईबी सूत्रों के मुताबिक, आज नतीजों को लेकर कोई बड़ी घोषणा बोर्ड की तरफ से की जा सकती है।

22:37 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: पिछले साल के टॉपर को कितने मार्क्स मिले थे?

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम में इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ ने टॉप किया था। उन्हें 500 में से 489 अंक मिले थे। रुम्मन को 97.8 प्रतिशत अंक आए था।

21:36 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: रिजल्ट आने के बाद कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी क्योंकि आगे एडमिशन के लिए मार्कशीट जरूरी होगी। इन स्टेप्स को फॉलो कर आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

– रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं

– होम पेज पर ‘मैट्रिक रिजल्ट 2023’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

– जो विंडो खुलेगी वहां अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।

– सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जो आपका परिणाम होगा। वहीं से मार्कशीट को डाउनलोड और प्रिंट आउट लिया जा सकता है।

20:55 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: मैसेज पर ऐसे देखें 10वीं के परिणाम

बिहार बोर्ड 30 या 31 मार्च को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आने के बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in 2024) पर देख सकते हैं। हालांकि उस वक्त साइट पर लोड के चलते परिणाम देखने पर दिक्कत आती है। ऐसे में मैसेज के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

टाइप करें BIHAR10 रोल-नंबर

  • इसे 56263 पर भेजें
  • आपका Bihar Board 10वीं Result 2024 बोर्ड द्वारा उसी नंबर पर भेजा जाएगा।
  • 20:03 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के पिछले पांच साल में कब और किस टाइम आए नतीजे

    2023- 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे.

    2022- 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे

    2021- 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे

    2020- 26 मई दोपहर 12:30 बजे

    2019- 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे

    18:36 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी

    बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को यह जान लेना बहुत जरूरी है कि पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। छात्रों को पास होने के लिए सभी सब्जेक्ट में कुल मिलाकर 150 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

    18:04 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: इस दिन जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

    बिहार बोर्ड पिछले दो साल के पैटर्न को फॉलो करते हुए इस साल भी 31 मार्च को नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक बीएसईबी की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

    17:42 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: कहां कहां देख सकेंग नतीजे

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे। जिसके बाद परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा मोबाइल ऐप और एसएमएस के जरिए भी देखा जा सकेगा।

    17:01 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: नतीजे देखने के लिए पड़ेगी इन दो नंबर्स की जरूरत

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे देखने का इंतजार अगर आप भी कर रहे हैं, तो जान लें कि बहुत जल्द बीएसईबी बोर्ड के परिणाम जारी करने वाला है। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

    16:12 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों की लेटेस्ट अपडेट

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बीएसईबी की तरफ से टॉपर्स वेरिफिकेशन, पासिंग पर्संटेज और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद आज रात में अधिसूचना जारी की जा सकती है।

    15:30 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का 5 साल में कैसा रहा परिणाम

    बिहार बोर्ड 10वीं के पांच साल के नतीजों को देखें तो सबसे ज्यादा पासिंग पर्संटेज 2023 में दर्ज किया गया है, जो 81.04 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले पांच साल का पासिंग पर्संटेज यहां जान सकते हैं।

    2023: 81.04 प्रतिशत

    2022: 79.88 प्रतिशत

    2021: 78.17 प्रतिशत

    2020: 80.59 प्रतिशत

    2019: 80.73 प्रतिशत

    14:48 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: कहां और कैसे देख सकेंगे नतीजे

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 31 मार्च को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बीएसईभी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है।

    13:40 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: कैसा रहा पिछले तीन साल में बिहार बोर्ड 10वीं का प्रदर्शन ?

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं की बात करें तो प्रदर्शन में साल-दर-साल सुधार देखा जा रहा है। इस प्रदर्शन के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि इस साल 10वीं मैट्रिक का पासिंग पर्संटेज 81 प्रतिशत से ज्यादा रहने वाला है। पिछले तीन साल के पासिंग पर्संटेज की डिटेल इस प्रकार है।

    2023: 81.04%

    2022: 79.88%

    2021: 78.17%

    12:50 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: क्या बिहार बोर्ड दोहराएगा पिछले साल की तारीख ?

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों को लेकर छात्रों का इंतजार बढ़ता जा रहा है, जिसमें आई नई अपडेट के अनुसार, बीएसईबी पिछले साल की तारीख को दोहराते हुए 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे दसवीं बोर्ड के नतीजे जारी कर सकता है।

    11:44 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: बीएसईबी आज जारी कर सकता है नतीजों की तारीख

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है कि आज बीएसईबी बोर्ड परिणामों को जारी करने की तारीखों का ऐलान किसी भी समय कर सकता है।

    10:43 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: पूरी हो गई है वेरिफिकेशन

    बिहार बोर्ड सूत्रों से आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बीएसईबी ने टॉपर्स की वेरिफिकेशन की काम पूरा कर लिया है, जिसके बाद की प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी करने की है।

    09:35 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: BSEB कब जारी करेगा नतीजे

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होने में बस कुछ समय ही बाकी है, बोर्ड की तरफ से टॉपर्स की वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और नतीजों के आंकड़ों को तैयार कर लिया गया है। इन सबके फाइनल होते ही आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

    23:16 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: कंपार्टमेंट के लिए कौन छात्र होंगे पात्र?

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद जो छात्र दो विषयों में असफल होंगे वह कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र 2 से अधिक विषयों में फेल होंगे उन्हें अगले साल परीक्षा देनी होगी।

    22:19 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी विवरण

    बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ये जानकारी स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड के पीछे मिल जाएगी।

    20:55 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा बिहार बोर्ड

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करने के साथ-साथ 10वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। बोर्ड की ओर से जब भी रिजल्ट की घोषणा की जाएगी तब टॉपर्स का संपूर्ण विवरण भी साझा किया जाएगा।

    20:29 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: स्क्रूटनी परीक्षा की संभावित तारीख

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रों को स्क्रूटनी परीक्षा की तारीखों का भी इंतजार होगा। स्क्रूटनी की संभावित परीक्षाओं की तारीख की बात करें तो अप्रैल के पहले हफ्ते में यह परीक्षा आयोजित की जा सकती हैं।

    19:23 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: अगले दो दिन में जारी हो सकते हैं परिणाम

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम अगले दो दिन के अंदर जारी होने की पूरी संभावना है। 10वीं का रिजल्ट 30 या 31 मार्च को दोपहर के वक्त घोषित किए जा सकते हैं।

    18:06 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: कब जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2024 की अनंतिम उत्तर कुंजी 11 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी की गई थी। छात्रों को 11 मार्च से 14 मार्च तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

    17:37 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे देखने के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज

    बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के नतीजे घोषित करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

    16:53 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: जारी है टॉपर्स की वेरिफिकेशन प्रोसेस

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार 10वीं मैट्रिक में टॉप करने वाले छात्रों की वेरिफिकेशन प्रोसेस अभी चल रही है, जिसके खत्म होते ही नतीजों का नोटिफिकेशन जारी किया जएगा।

    16:10 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: मार्कशीट पर क्या मिलेगी डिटेल ?

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे किसी भी वक्त जारी कर सकता है। छात्रों में मिलने वाली मार्कशीट पर छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय-वार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण/असफल स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।

    15:31 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: छात्रों लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने छात्रों की सुविधा और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर किसी छात्र के पास नतीजों से जुड़े कोई सवाल हैं, तो वह बोर्ड की तरफ से जारी किए गए सात हेल्पलाइन नंबर्स (0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051, 2232227, 8757241924, 7563067820) पर कॉल करके अपने सवालों के जवाब पास सकता है।

    14:57 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: कौन हैं बिहार बोर्ड 10वीं के 2023 टॉपर्स

    बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक 2023 एग्जाम में 6 छात्रों ने टॉप किया था, जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।

    1. रुमान अशरफ – 489 अंक

    2. नम्रता कुमारी – 486 अंक

    3. ज्ञानी अनुपमा – 486 अंक

    4. संजू कुमारी – 484 अंक

    5. भावना कुमारी – 484 अंक

    6. जयनंदन कुमार पंडित – 484 अंक

    14:08 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric sarkari result 2024: टॉपर्स को क्या मिलेंगे इनाम ?

    बिहार बोर्ड 10वीं के 2023 टॉपर्स में पहली रैंक टॉपर को 1 लाख कैश, 1 लैपटॉप, 1 किंडल ई-रीडर दिया गया था। दूसरी रैंक टॉपर को 75 हजार कैश, 1 लैपटॉप और एक किंडल ई-रीडर मिला था। तीसरी रैंक टॉपर को 50 हजार कैश, 1 लैपटॉप और 1 किंडल ई-रीडर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, इस साल इन पुरस्कारों में कुछ चीजों को बढ़ाया जा सकता है।

    13:30 (IST) 27 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: इन तारीखों में हुई थी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं

    बीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को 15 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया गया था, जिसमें 16 लाख छात्रों ने भाग लिया था।