बिहार बोर्ड ने 31 मार्च को 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। राज्य में 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित हुई परीक्षा में करीब 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। उसमें से 13,79,842 छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं। इस साल राज्य का कुल पासिंग प्रतिशत 82.91 प्रतिशत रहा। इसी दिन बोर्ड ने बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंटल परीक्षा की घोषणा की थी। जो छात्र बिहार बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं वे इसके जरिए दोबारा फेल हुए विषय का पेपर दे सकते हैं और पास हो सकते हैं।
बता दें कि इस बार परीक्षा में बैठने वाले कुल 16,64,252 छात्रों में सबसे अधिक लड़कियां ही पास हुई हैं। परीक्षा में कुल 8,58,785 लड़कियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। उसमें से 6,99,549 लड़कियां पास हुई हैं जबकि और 8,05,467 लड़के 6,80,293 लड़के पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने टॉप किया है। वह राज्य के टॉपर बने हैं। उन्हें 500 में से 489 मार्क्स मिले हैं। उनका प्रतिशत 97.8 है। दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के आदर्श कुमार हैं। उन्हें 488 मार्क्स मिले हैं। तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी और सुजिया परवीन हैं। इन सभी को 486 अंक मिले हैं।
बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन
बीएसईबी ने नोटिफिकेश जारी कर जानकारी दी है कि कक्षा 10 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जाएगा। आवेदन लिंक 3 अप्रैल को खुलेगा। छात्र 9 अप्रैल तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 31 मई तक घोषित किए जाएंगे। बता दें कि फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें। जानकारी गलत होने पर फॉर्म अवैध माना जाएगा।
ऑनलाइन भरना होगा आवेदन शुल्क
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क- 70
सामान्य कोटि के लिए परीक्षा शुल्क- 115
विविध शुल्क- 430
अंक पत्र शुल्क- 170