सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए खुशखबरी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में 340 प्रोबेशनरी इंजीनियर (E-II ग्रेड) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 14 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BEL Recruitment 2025: पदों का विवरण

प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 175 पद

प्रोबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल) – 109 पद

प्रोबेशनरी इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) – 42 पद

प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 14 पद

कुल 340 पदों में से 139 पद सामान्य वर्ग, 34 EWS, 91 OBC, 51 SC और 25 ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

BEL Engineer Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE, B.Tech, B.Sc (Engineering) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। संबंधित शाखाएँ हैं —
इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स। SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पास क्लास डिग्री पर्याप्त होगी।

BEL Engineer Recruitment 2025: आयु सीमा

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष (1 अक्टूबर 2025 तक) निर्धारित की गई है।

BEL Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क – ₹1180

SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

BEL Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा।

CBT के कुल अंक: 85

साक्षात्कार के अंक: 15

परीक्षा अवधि: 120 मिनट

प्रश्नों की संख्या: 125

100 प्रश्न तकनीकी विषयों से

25 प्रश्न सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग से

नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक:

सामान्य/OBC/EWS – 35%

SC/ST/दिव्यांग – 30%

अंतिम चयन CBT और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

BEL Engineer Vacancy 2025: वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 (E-II ग्रेड) तक का वेतन मिलेगा। वार्षिक CTC लगभग 13 लाख तक होगा।