एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) द्वारा टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA) 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए आज, यानी 31 दिसंबर, 2024 को ATMA 2024 Result को जारी करेगा। नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

ATMA 2024 Result: कब जारी होगा रिजल्ट ?

एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ATMA 2024 Result की घोषणा 31 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे की जाएगी।

ATMA 2024 Result: कौन आयोजित करता है परीक्षा

टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन यानी ATMA परीक्षा को देश के सभी राज्यों में आयोजित किया जाता है और इस परीक्षा का आयोजन मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त AICTE द्वारा किया जाता है।

ATMA 2024 Result: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स

टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

ATMA 2024 Result: किसलिए होता है परीक्षा का आयोजन ?

टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 का आयोजन ATMA स्कोर के जरिए MBA, PGDM, MCA, MMS जैसे पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम और दूसरे मैनेजमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है।

ATMA 2024 Result: एग्जाम पैटर्न क्या था ?

टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 के प्रश्नपत्र में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिन्हें 6 सेक्शन में बांटा गया था और प्रत्येक सेक्शन को हल करने के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया था।