UP Assistant Teacher Answer Key 2018 – 2019, UP सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा आंसर-की Updates: उत्तर प्रदेश असिस्टेंट शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की आज (मंगलवार, 08-01-2019) को जारी कर दी गई। UP Assistant Teacher Answer Key जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर देखा जा सकता है। इस वेबसाइट पर जाने के बाद ही कोई भी उम्मीदवार इस आंसर-की को चेक और इसे डाउनलोड कर सकता है। आसंर-की को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिये गये प्रकियाओं का पालन करना होगा।
ऐसे करें डाउनलोड UP Assistant Teacher Answer Key: सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Answer Key के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसे क्लिक करने के बाद कुछ जुरुरी जानकारियां मांगी जाएंगी। जिन्हें सहीं-सहीं भरकर सब्मिट करना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया पूरा करते ही आंसर-की आपके स्क्रीन पर होगा। उम्मीदवार यहां से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं तथा प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आपको बता दें कि यूपी में सहायक शिक्षकों के 69 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा 6 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
Highlights
फाइनल रिजल्ट 22 जनवरी को घोषित किया जाएगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 फीसदी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 फीसदी अंक पर पास किया जाएगा।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अगर किसी उम्मीदवार को कुंजी में दिए गए किसी भी उत्तर को लेकर अगर कोई आपत्ति है तो वो अपनी आपत्ति 11 जनवरी की शाम 6 बजे से पहले दर्ज करा दें। समय सीमा के खत्म होने के बाद दर्ज कराई जाने वाली आपत्तियां रद्द मानी जाएंगी।
UP Assistant Teacher Answer Key जारी होने के बाद अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की को लेकर कोई शिकायत हो तो वो वेबसाइट http://www.pprdata.com. पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आपको बता दें कि यह परीक्षा OMR-based mode में हुई थी। उम्मीदवार आंसर-की में मार्क किए गए उत्तरों और सवाल के नंबर के लिए इसे चेक कर सकते हैं।
आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करना होगा - सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.atrexam.upsdc.gov.in. पर जाना होगा। - होम पेज पर आंसर-की के ऑप्शन को क्लिक करना होगा। - pdf डॉक्यूमेंट के खुलने के बाद इसे डाउनलोड करना होगा।
UP Teacher Answer key 2019 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इस आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट http://www.atrexam.upsdc.gov.in. पर देख सकते हैं।
आंसर की को मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले ब्राउजर ओपन करना होगा। इसके बाद उन्हें आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक को क्लिक करना होगा। यहां मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भर कर उम्मीदवार आंसर की प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की थोड़ी देर में जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार डेस्कटॉप के अलावा मोबाइल पर भी आसानी से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Assistant Teacher की भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 97 अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि ओबीसी और एससी-एसटी उम्मीदवारों को 90 अंक प्राप्त करने होंगे। बता दें कि परीक्षा कुल 150 अंकों की हुई थी।