AP Inter Result 2024 Manabadi Date: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन,आंध्र प्रदेश (BIEAP) कल यानी 12 अप्रैल 2024 को इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजल्ट जारी करेगा। यह रिजल्ट बोर्ड हेडक्वार्टर में सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद इनका लिंक आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
Manabadi AP Inter Results 2024 LIVE: Check Here
AP Inter Result 2024:कहां कहां देख सकेंगे नतीजे ?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी करने के बाद पहले इनका लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने छात्रों की सहूलियतों का ध्यान रखते हुए चार जगहों पर परिणाम देखने का इंतजाम किया है, जो इस प्रकार है।
ap.nic.in
Result.bie.ap.gov.in
Result.apcfss.in
bie.ap.gov.in
AP Inter Result 2024: कितने छात्रों ने दिए थे एग्जाम ?
आंध्र प्रदेश इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर की इन परीक्षाओं में करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज की है, जिनके इंतजार को BIEAP कुछ ही घंटो बाद खत्म करने वाला है।
AP Inter Result 2024: कैसे कर सकेंगे परिणामों की जांच ?
एपी इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद छात्र ऊपर बताई गई चारों वेबसाइट में से किसी पर भी जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपने हॉल टिकट नंबर से लॉगिन करके अपना परिणाम देखना होगा।
AP Inter Result 2024: ए1 ग्रेड प्राप्त करने के लिए कितने अंक चाहिए ?
जिन छात्रों ने एपी इंटर एग्जाम दिए हैं, तो वह यह बात जान लें कि किसी विषय में A1 ग्रेड पाने के लिए उम्मीदवार को 91 अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। A2 के लिए 81-90 अंक जरूरी होंगे। एपी इंटर अंकों के हिसाब से ग्रेडिंग की पूरी डिटेल इस प्रकार है।
A1- 91 से 100 अंक
A2- 81 से 90 अंक
B1- 71 से 80 अंक
B2- 61 से 70 अंक
C1- 51 से 60 अंक
C2- 41 से 50 अंक