AAI Recruitment 2025 Notification: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 976 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2025 तक चलेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित विषय में GATE परीक्षा पास कर चुके हो।
रिक्त पदों की जानकारी
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 976 रिक्त पदों को भरा जाएगा जिसमें 11 जूनियर एग्जीक्यूटिव आर्किटेक्चर, 199 जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग सिविल, 208 जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, 527 जूनियर एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और 31 जूनियर एग्जीक्यूटिव सूचना प्रौद्योगिकी के पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में क्या-क्या शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | GATE पेपर संबंधित विषय | गेट पेपर का साल |
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्कटेक्चर) | आर्कटेक्चर में ग्रेजुएशन + काउंसलिं ऑफ आर्कटेक्चर में रजिस्ट्रेशन | आर्कटेक्चर और प्लानिंग (UR) | 2023 / 2024 / 2025 |
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग – सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक | सिविल इंजीनियरिंग (CE) | 2023 / 2024 / 2025 |
जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग – इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) | 2023 / 2024 / 2025 |
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) | इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार / इलेक्ट्रिकल में बीई/बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता) | इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (EC) | 2023 / 2024 / 2025 |
इस भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अप्लाई करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए careers सेक्शन पर क्लिक करें।
अब DIRECT RECRUITMENT OF JUNIOR EXECUTIVES THROUGH GATE 2023/GATE 2024/GATE 2025 UNDER ADVERTISEMENT NO. 09/2025/CHQ लिंक पर पहले अधिसूचना पढ़ें।
उसके बाद Online Registration & Objection Link पर जाकर फॉर्म को भरें।
इस दौरान मांगी गई डिटेल्स को भरें और फॉर्म को पूरा करें।
आखिर में फॉर्म का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।