राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ में रहने वाले तीन ग्रामीण लड़कों ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए 95 फ्री एजुकेशन App तैयार कर डाले। राहुल यादव (19 वर्ष), साहिल गुप्ता (19 वर्ष) और देवेंद्र सिंह नाम के इन तीन लड़कों ने ऐप का नाम भी RDS Education रखा है। RDS यानी राहुल, देवेंद्र और साहिल। RDS ने 7 महीने पहले ही इन ऐप्स को गूगल प्ले पर डाला था और अब तक 12 लाख से भी ज्यादा लोग इन्हें डाउनलोड कर चुके हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई के लिए इन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हमसे बातचीत करते हुए राहुल यादव ने बताया “आगे-आगे डिजिटल इंडिया का दौर चलेगा तो उस डिजिटल क्रांति का असर दिखते हुए छात्रों के हाथों में बैग की जगह टैब होंगे। पढ़ने के लिए किताबे नहीं ऐप्स होंगे और लिखने के लिए पैन नहीं कीपैड होगा। तो इस सपने को पंख लगाने के लिए ही हमने इन एजुकेशन ऐप्स की दुनिया में कदम रखा।”
मैसेंजर से कर सकते हैं पढ़ाई:
RDS Education एक Artificial Intelligence Software है, जो आपके फेसबुक Messenger से आसानी से लिंक हो जाएगा। इसे डाउनलोड या इंस्टॉल करने का कोई झंझट नहीं है। आप Messenger पर RDS Education सर्च करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या करता है RDS Education:
– इसने शिक्षा के हर क्षेत्र के लिए अलग अलग ऐप बनाए है, और ना सिर्फ शिक्षा के लिए बल्कि धर्म, स्वास्थ्य, खेल, समाचार और चैटिंग एप बनाए है।
– कक्षा 8 से 12 तक के लिए समस्त विषयो के पाठ्यपुस्तकानुसार प्रश्न उत्तर और नोट्स को समाहित करते हुए ऐप।
– मानव शरीर की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधि ऐप।
– हिन्दू धर्म, रीति रिवाज, हिन्दू देवी देवता, व्रत, पौराणिक कथा और आरती संग्रह से परिपूर्ण धर्म संबंधी एप।
– विभिन्न प्रतियोगी परीक्षायों की तैयारी कराने के लिए सम्पूर्ण अध्याय और वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर संग्रहित एप।
– सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पाठ्यक्रमानुसार सामान्य ज्ञान के लिए एप जो आपके सामान्य ज्ञान को तीक्ष्ण करेगी।
– खेल, राजनीति, विज्ञानं, रक्षा, सिविल सर्विस आदि में ख्याति प्राप्त महान लोगो की जीवनी पर आधारित एप।
– विभिन्न क्षेत्रों के मनोरंजक किस्सो सहित प्राचीन दन्त कथाओं से सुसज्जित एप

