बीबीसी के वाइल्ड लाइफ शो प्लैनेट अर्थ-2 का आखिरी एपिसोड पिछले रविवार को प्रसारित किया गया। शो में दिखाए गए एक सीन ने दर्शकों को चकित कर दिया। इस सीन में एक शिकारी मछली कबूतरों के एक झुंड पर हमला कर देती है। कबूतरों का झुंड उस वक्त नदी के किनारे पानी में डुबकी लगाकर मस्ती कर रहे थे। वे उस वक्त इससे बेखकर होते हैं कि उन्हें कोई देख रहा है। यह सीन प्राचीन फ्रांस के शहर अल्बी में शूट किया गया है।

कबूतर टर्न नदी के किनारे मस्त कर रहे थे। शिकारी मछली कैटफिश एक समय में एक ही कबूतर पर हमला कर सकती है। वह कबूतर के पैरों को पकड़ती है और उसके बाद उसे पानी में ले जाती है। अल्बी में काफी संख्या में कबूतर हैं, काफी वक्त से रह रहे कबूतरों ने अब मछलियों से बचना सीख लिया है।

बीसीसी के शो में दिखाया गया है, ‘कबूतरों का एक झुंड नदी किनारे पानी में डुबकी लगाकर आनंद ले रहा था। लेकिन उन्हें नहीं पता कि उन्हें उनका एक शिकारी देख रहा है। कबूतर अपनी मस्ती में मस्त थे, तभी शिकारी मछली कैटफिश वहां धीरे-धीरे पहुंचती है। कबूतर में इस दौरान मस्ती में इतने मशगूल थे कि उन्हें पता ही नहीं लगा कि उन तक शिकारी मछली कब पहुंच गई। कबूतरों के पास पहुंचने के बाद मछली ने एक कबूतर पर हमला कर दिया। मछली ने कबूतर के पैर पकड़े और उसके बाद उसे अपने जंगुल में फंसाने की कोशिश की। जैसे ही वहां पर कुछ हलचल होती है, वहां डुबकी लगा रहे बाकी कबतूर एक साथ झुंड में उड़ जाते हैं। और कैटफिश जिस कबूतर पर हमला करती है, उसे पानी के अंदर ले जाकर खाने लगती है।’

बीबीसी का शो प्लैनेट अर्थ-2 काफी फेमस है। इसमें दुनियाभर की वाइल्ड लाइफ को दिखाया जाता है। प्लैनेट अर्थ-2 में जंगल की कई रोचक घटनाओं को दिखाया जाता है। प्लैनेट अर्थ -2 का पहले एपिसोड इसी महीने की शुरुआत में प्रसारित किया गया था, जिसे 1.23 करोड़ लोगों ने देखा था। वहीं शो के दूसरे एपिसोड को 1.06 करोड़ लोगों ने देखा था। यह शो पिछले 15 सालों से वर्ल्ड का सबसे बेहतरीन नेचर शो बना हुआ है।

Photo Source-BBC
Photo Source-BBC
Photo Source-BBC
Photo Source-BBC