ब्रिटेन के मोहम्‍मद अबद को नई जिंदगी मिली है। बचपन में एक हादसे में उनका लिंग कट गया था। डॉक्‍टरों ने सर्जरी के जरिए एक 8 इंच का बायोनिक लिंग उनके शरीर में फिट किया है। अब वे नॉर्मल जीवन बिता सकेंगे। 43 साल के अबद के साथ यह हादसा उस वक्‍त हुआ, जब वे छह साल के थे। उन्‍होंने बताया कि उनका अंग बिलकुल ठीक ढंग से काम कर रहा है। बता दें कि अबद की सर्जरी 2012 में हुई थी, लेकिन उनके अंग ने अब काम करना शुरू किया है। डॉक्‍टरों ने अबद के अंडकोष में एक खास बटन लगाया है। यह बटन बैलून के आकार के कृत्रिम हिस्‍से से जुड़ा है। बटन को दबाकर इस आर्टिफिशियल आकृति को फुलाया या पिचकाया जा सकता है। यह आकृति और बटन दोनों ही अंग के अंदर प्रत्‍यारोपित कर दिया गया है।

सेक्‍स वर्कर ने की मुफ्त में संबंध बनाने की पेशकश
यहां की एक मशहूर सेक्‍स वर्कर शारलेट रोज ने अबद के साथ मुफ्त में शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश की है। रोज ने कुछ टीवी शो और न्‍यूजपेपर के जरिए जब उनके बारे में जाना तो वे इसके लिए तैयार हो गईं। उन्‍होंने कहा कि वे खुशकिस्‍मत हैं कि अबद ने अपनी वर्जीनिटी खोने के लिए उन्‍हें चुना। 35 साल की रोज दो बच्‍चों की मां हैं। उन्‍होंने कहा, ”हम दोनों ने डिनर पर जाने का फैसला किया है ताकि पहले हम एक दूसरे को जान सकें। इसके बाद हम दो घंटे प्राइवेट में बिताएंगे। ”अबद ने कहा कि इस लम्‍हे के लिए उन्‍होंने काफी लंबे वक्‍त तक इंतजार किया है और नए साल की शुरुआत इससे अच्‍छी नहीं हो सकती।