बीबीसी के शो प्लैनेट अर्थ-2 के इस सप्ताह के एपिसोड में जगुआर द्वारा एक मगरमच्छ का शिकार करते हुए दिखाया गया है। जब मगरमच्छ पर जगुआर हमला करता है तो वह नदी के किनारे पर होता है। लेकिन जगुआर नदी में कूदकर मगरमच्छ पर हमला करता है और उसे पानी से खींचकर बाहर ले आता है। यह मगरमच्छ दस फीट लंबा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक जगुआर शिकार की तलाश में जंगल में घूम रहा होता है। तभी वह एक नदी के किनारे पर पहुंचता है। वहां पर उसने देखा कि नदी के किनारे पर एक मगरमच्छ तैर रहा है। तभी वह धीरे-धीरे उस वक्त पहुंचता है और उस पर अचानक से हमला कर देता है। मगरमच्छ की जगुआर पीछे से उसकी खोपड़ी पकड़ता है। उसके बाद मगरमच्छ लाचार सा नजर आ रहा है और जगुआर उसे पानी से खींचकर नदी के बाहर ले आता है। प्लैनेट अर्थ -2 के तीसरे एपिसोड में दिखाया गया यह वीडियो ब्राजील के जंगलों का है। इसमें जगुआर को ‘हत्यारों का हत्यारा’ बताया गया है।
बता दें, जगुआर अक्सर मगरमच्छ का शिकार करते हैं। वह हमेशा मगरमच्छ की खोपड़ी के पीछे के हिस्से को ही पकड़ता है। वह जानता है कि यह मगरमच्छ का सबसे कमजोर अंग होता है। यहां से पकड़ने के बाद मगरमच्छ का आसानी से शिकार किया जा सकता है। इस के बाद मगरमच्छ कोई प्रतिक्रिया नहीं देता।
इस सप्ताह के एपिसोड में दर्शकों को फ्लोरा और फुआना के जंगलों के अंदर की वाइल्डलाइफ भी दिखाई गई है। इसमें बंदरों, पक्षियों, कीड़ों और पेड़ों की कई प्रजातियों के बारे में बताया गया है। इसमें एक छोटा ग्लास फ्रॉग भी दिखाया गया है। दिखाया गया है कि एक छोटा फ्रॉग अपने अंडों की किसी तरह से ततैया से सुरक्षा करता है। इस सीन को शूट करने के लिए कैमरामैन तीन सप्ताह तक दलदल में रुका रहा। इसी दलदल में दुनिया का एक खतरनाक सांप भी रहता है। इसके पहले के एपिसोड में एक छिपकली पर सांपों के झुंड़ का हमला दिखाया गया था। वहीं एक में फीमेल लेपर्ड का रेप दिखाया गया था। बीबीसी के इस शो के कई प्रशंसक हैं। इस सीजन के पहले एपिसोड को करीब 1.2 करोड़ लोगों ने देखा था।
यहां देखें वीडियो-
Incredible #BBC footage of a jaguar hunting a caiman alligator. #planetearth2 pic.twitter.com/wBZYdDvHsk
— Rob S (@RobPulseNews) November 20, 2016
