भारत के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल ने एक नई वेबसाइट ieMalayalam.com लॉन्च की है। इसके जरिए इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल क्षेत्रीय भाषा पोर्टलों में अपना विस्तार कर रहा है। इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल ग्रुप ने पिछले चार सालों में 4.5 मिलियन युनीक विजिटर से 75 मिलियन युनीक विजिटर तक का सफर तय किया है। इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल भारत का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म है और यह लगातार आगे बढ़ रहा है।

ieMalayalam.com में डेस्कटॉप और मोबाइल के लिए बेहद अलग यूजर इंटरफेस है, जो भारत से आने वाले वर्ल्ड क्लास यूजर इंटरफेस का स्टैंडर्ड तय करता है। ieMalayalam.com ग्लोबल क्वॉलिटी का न्यूज प्लेटफॉर्म है जिसके डिजाइन, कस्टम, फॉन्ट और कंटेंट को सोसाइटी के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ताजा, सोशल मीडिया से निकाला गया और गहरी खोजबीन वाला कंटेंट पढ़ने को मिलेगा। यह इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल ग्रुप की सबसे नई वेबसाइट है।

इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल ग्रुप ने इसके जरिए क्षेत्रीय भाषी पोर्टलों में विस्तार करने का सोचा है। ieMalayalam.com को बाकी पहले से मौजूद क्षेत्रीय पोर्टलों से कुछ अलग बनाया गया है। इसको ग्लोबल स्टेंडर्ड प्लेटफॉर्म के स्तर पर लाने के लिए इसमें वीडियो ब्लॉग और फोटो पर आधारित खबर को जोड़ा गया है। इसमें डेस्कटॉप और मोबाइल के लिए बेहद अलग यूजर इंटरफेस है, जो भारत से आने वाले वर्ल्ड क्लास यूजर इंटरफेस का स्टैंडर्ड तय करता है। ieMalayalam.com पूरी तरह से एड-फ्री प्लेटफॉर्म होगा। इससे ieMalayalam.com को पढ़ने वाले साफ तौर पर इसे बाकी पहले से मौजूद क्षेत्रीय साइटों से अच्छा पाएंगे।

वेबसाइट के लॉन्च पर इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल ग्रुप के CEO संदीप अमर ने कहा, ‘हम लोग अपने पाठक को सबसे अच्छा देने में विश्वास रखते हैं। मलयालम देश की उन न्यूज मार्केट में से एक है जिसके पाठक सबसे परिपक्व कहे जाते हैं। हम लोगों को विश्वास है कि हमारी साइट मलयालम में मौजूद डिजिटल प्लेटफॉर्म से कहीं बेहतर साबित होगी।’ उन्होंने आगे कहा कि इस प्रॉडक्ट पर कोई ऐड नहीं होगा और यूजर्स एक्सपीरियंस बेहद ऊंचे दर्जे का होगा।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप भारत से सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में शामिल है। यह अंग्रेजी का सबसे ज्यादा पढ़े जाना वाला दूसरे नंबर का अखबार है। इसके अलावा डिजिटल न्यूज प्लेयर में यह तीसरे नंबर पर आता है। मनोरंजन की खबरों का यह सबसे बड़ा साधन है। वहीं टेक्नॉलजी में इसका स्थान दूसरा है। ieMalayalam.com के लॉन्च के साथ इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप केरल की लोकल न्यूज मार्केट पर नेतृत्व की स्थिति में आना चाहता है।

ieMalayalam के पहले Techook.com लॉन्च की गई थी। वह वेबसाइट टेक्नॉलजी गैजेट्स से जुड़ी जानकारियां के लिए है। दोनों ही लॉन्च दिखाते हैं कि एक्सप्रेस ग्रुप भारत के लोगों को सबसे बेस्ट देने की हर संभव कोशिश में लगा है। इससे अलावा एक्सप्रेस ग्रुप की indianexpress.com, Loksatta.com,  jansatta.com, financialexpress.com और inUth.com पहले से मौजूद हैं।

साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें www.iemalayalam.com