Google के CEO सुंदर पिचाई हैकरों के ताजा शिकार बने हैं। उनका Quora अकाउंट OurMine टीम ने हैक कर लिया और उससे कुछ संदेश भी पोस्ट किए। करीब एक महीने पहले Facebook के CEO मार्क जकरबर्ग का Twitter और Pinterest अकाउंट भी OurMine टीम ने ही हैक किया था। हैकरों ने रविवार देर रात जब पिचाई की Quora पोस्ट से जुड़े कई ट्वीट्स शेयर किए, तब मामले का खुलासा हुआ। हैकरों ने पिचाई का ट्विटर अकाउंट नहीं हैक किया था जबकि Quora के ऑटो रि-ट्वीट फीचर का इस्तेमाल कर पोस्ट किया।
हैकर ग्रुप ने शुरू में Google CEO के अकाउंट से ‘Hacked’ लिखकर पोस्ट किया। फिर उन्होंने लिखा, ‘हम OurMine हैं, हम सिर्फ आपकी सिक्योरिटी जांच रहे हैं। कृपया OurMine पर जाकर इसे अपग्रेड करें। हालांकि कुछ ही घंटोंं में पिचाई या उनकी टीम ने Quora अकाउंट पर काबू पा लिया और ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए।
READ ALSO: Facebook के CEO मार्क जुकरबर्ग का Twitter और Pinterest अकाउंट हुआ हैक
OurMine टीम का दावा है कि उसने सुरक्षा पर ध्यान दिया। उन्होंने लिखा, ”हम सिर्फ उन्हें यह बताना चाहते हैं कि कोई सेफ नहीं है।” OurMine के पास सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए बाकायदा सिक्याेरिटी प्लान तक मौजूद है। एक बार के स्कैन के लिए यह 5,000 डॉलर चार्ज करते हैं। इसी ग्रुप ने पिछले महीने जकरबर्ग के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक किए थे।