पिछले दिनों नोटबंदी के बाद सोशल मीडिया पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ का ट्रैंड चला था। इस संबंध में एक 10 रुपये की फोटो पोस्ट की गई थी जिस पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखा हुआ था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह ट्रैंड फिर से चल पड़ा। इस पर कई तरह के जोक्स, वीडियो, फोटो शेयर की गई। लोगों ने इस बारे में अलग-अलग राय भी रखी थीं। कई लोगों ने बताया कि सोनम गुप्ता बेवफा क्यों हुई। इसी पर अब पूर्व क्रिकेटर और अब भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने फेसबुक पर वीडियो डाला है। इसमें वे अलग-अलग क्रिकेटर्स से पूछ रहे हैं कि सोनम गुप्ता बेवफा है या नहीं। वे कपिल देव, किरण मोरे, डीन जोंस और वीवीएस लक्ष्मण से इस बारे में पूछते हैं। किरण मोरे ने आकाश चोपड़ा को बताया कि उन्हें पता नहीं है कि सोनम गुप्ता कौन है। इस पर आकाश चोपड़ा पूछते हैं कि वह बेवफा है या नहीं। इस पर मोरे तपाक से कहते हैं, होगी। डीन जोंस ने कहा कि उन्हें नहीं पता। वे क्रिकेट एनालिस्ट हैं।
लक्ष्मण से आकाश ने पूछा कि सोनम गुप्ता क्यों बेवफा है। इस पर लक्ष्मण ने कहा कि क्यों आकाश चोपड़ा ऐसा कह रहे हैं। क्योंकि आकाश चोपड़ा कभी गलत नहीं बोल सकते। इसके बाद आकाश कपिल देव के पास जाकर उनसे पूछते हैं क्या आपने सोनम गुप्ता के बारे में सुना है। इस पर कपिल देव का जवाब आता है, ”नहीं, सोनम गुप्ता बेवफा नहीं हो सकती। वह कभी बेवफा नहीं हो सकती। यह अफवाहें हैं गलत है। क्योंकि सोनम और गुप्ता बेवफा नहीं होते।” आकाश चोपड़ा इसके बाद कहते हैं, ” नो चांस नो चांस। यहां का वर्डिक्ट है सोनम गुप्ता बेवफा नहीं है।” इस वीडियो को तीन हजार से ज्यादा लोग लाइक और 440 शेयर कर चुके है। साथ ही 24 हजार से ज्यादा लोग देख भी चुके हैं।
माना जा रहा है कि किसी दिलजले आशिक का दिल टूटने के बाद उसने अपनी प्रेमिका के लिए 10 रुपए के नोट पर लिख दिया ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’। शायद सोनम गुप्ता को भी नहीं पता होगा कि वह सोशल मीडिया पर इतनी फेमस हो जाएगी कि 10 से 100 और 100 से 2000 के नोट पर भी उसका नाम होगा।