दो लड़कियों ने फोटो शेयर करके एयरलाइन कंपनी पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से पहले लोगों के सामने कपड़े बदलने को मजबूर किया गया। यह मालमा अमेरिका के लास वेगास का है। लड़कियों ने अमेरिकन एयरलाइन पर अभ्रदता का आरोप लगाया है। उन्होंने बिना किसी पर्दे के ही लोगों के सामने अपने कपड़े बदले। लड़कियों ने पहले मैक्सी स्कर्ट पहनी थी, इसिलए उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया।

पब्लिक प्लेस में बदलना पड़ा कपड़ा

एयरलाइन की एक कर्मचारी ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया। लड़कियों का कहना है कि हमारी फ्लाइट का टाइम हो रहा था इसलिए हमारे पास कपड़े बदलने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था। हमें पब्लिक प्लेस पर ही कपड़े बदलने पड़े वरना हम फ्लाइट में बैठ नहीं पाते।

लड़की ने ट्विट कर दी जानकारी

अब लड़कियों ने अपनी पहले की और बाद ही दोनों तस्वीरें शेयर करते हुए मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने शेयर किया है कि उनके साथ क्या हुआ और उन्हें इस बात से कितनी तकलीफ है। लड़कियों का आऱोप है कि कपड़े बदलते हुए लोग हमें देख रहे थे। सोचिए यह कितना शर्मनाक बात है।

उतारनी पड़ी मैक्सी स्कर्ट

इंडिपेंडेंट यूके की रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा लड़कियों के साथ तब हुआ जब वे फ्लाइट पकड़ने के लिए जा रही थीं। उन्होंने पहले मैक्सी स्कर्ट पहनी थी। इन कपड़ों से एयरलाइन को परेशानी थी। जबकि बाद में लड़कियों ने स्कर्ट पहनकर शॉर्ट्स पैंट पहने। जो कि पहले पहनें कपड़े के हिसाब से तो छोटा ही था। उसमें उनका शरीर ज्यादा दिख रहा था।

एयरलाइन के कर्मचारी का कहना था कि वे ये कपड़े पहनकर फ्लाइट में नहीं बैठ सकती हैं। इस बात की जानकारी पीड़ित क्रिसी मायर ने ट्वीट कर दी है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इनके साथ बदसलूकी की गई है। उन्होंने कहा कि ”वाकई में, गेट पर कपड़े बदलने पड़े, वो भी बिना किसी कवर के”।

हालांकि अब एयरलाइन ने क्रिसी मायर से ज्यादा जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा है कि हम आपको सुनने के लिए तैयार हैं। इस मसले पर लोग एयरलाइन की आलोचना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह घटना हैरान करने वाली है।