वो कई दिनों से इस महिला का पीछा कर रहा था। उसकी गंदी नजर इस महिला पर पड़ गई थी और अक्सर वो मौका पाकर उससे छेड़खानी किया करता था। एक दिन उसकी इन्हीं घिनौनी हरकतों से तंग आकर इस महिला ने एक ऐसा कदम उठा लिया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। यह घटना पुरानी है लेकिन इस मामले ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थी। मुंबई के डोंबिवली के नांदिवली इलाके की यह घटना साल 2018 की है। इस साल 24 दिसंबर को इस मनचले ने एक बार फिर इस युवती के साथ छेड़खानी की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक इस दिन इस युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
लेकिन गनीमत यह रही की उसी वक्त इस महिला के दो दोस्त वहां अचानक मौके पर पहुंच गए। महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शोहदे को बंधक बना लिया। साथियों के साथ मिलकर इस महिला ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद इस महिला ने एक तेज धार वाले चाकू से इस युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इतना ही नहीं महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट को कुत्ते को खिला दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद यह महिला अपने साथियों के साथ मौका-ए-वारदात से फरार हो गई।
[bc_video video_id=”5802456621001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इस घटना के बाद यह युवक जमीन पर गिरकर काफी देर तक तड़पता रहा। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने उसकी यह हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले की खबर जब पुलिस को लगी तो उसके होश उड़ गए। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की आरोपी महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इस महिला ने पुलिस के सामने खुलासा किया था कि यह युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार इस युवक को ऐसी हरकत ना करने को लेकर चेतावनी भी दी थी। बहरहाल आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की। (और…CRIME NEWS)

