यह कहानी है एक दगाबाज दोस्त की जिसने दोस्ती में ऐसे जख्म दिए जिसे वो कभी भूल नहीं पाएगी। जिसपर वो बहुत भरोसा करती थी और जिसके साथ वो हमेशा रहती थी वो उसके साथ ऐसा कर सकती है इसका अंदाजा उसे जरा भी नहीं था। बीते 13 फरवरी, 2019 को इस 27 साल की इस युवती का जन्मदिन था। वो सुबह से ही खुश थी और जो भी उसे इस दिन की बधाई दे रहा था उसका वो शुक्रिया अदा भी कर रही थी। इस दिन उसकी एक सहेली ने उससे कहा कि वो उसके जन्मदिन पर अपने यहां उसे पार्टी देना चाहती है। सहेली की बात पर वो इनकार ना कर सकी और महाराष्ट्र के पालघर स्थित अपनी दोस्त के घर पार्टी इन्जवॉय करने पहुंची।

लेकिन पार्टी से लौटने के बाद इस युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की उसकी दोस्त के ब्वॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया है। पीड़ित युवती के मुताबिक बर्थडे के दिन पार्टी में उसकी दोस्त ने उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब यह युवती नशे की वजह से अचेत हो गई तो उसकी दोस्त ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से उसका रेप करवाया।

इतना ही नहीं कांदिवली इलाके की रहने वाली पीड़ित युवती का यह भी आरोप है कि उसकी सहेली और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे धमकी दी थी कि वो यह बात किसी ना बताए। बहरहाल बीते रविवार को वालिब पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराए जाने के बाद अब पुलिस ने बलात्कार और अपराध की अन्य धाराओं के तहत इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में भी जुटी है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले गाजियाबाद से भी एक ऐसी ही खबर आई थी। यहां एक शख्स ने महिला के ड्रिंक में नशील पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया था। दोनों की मुलाकात एक ऑटो रिक्शा में सफर के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर इस शख्स ने महिला को अपने जन्मदिन की पार्टी में  एक होटल में बुलाया। इस शख्स ने होटल में महिला के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर ना सिर्फ उसके साथ रेप किया बल्कि उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बनाई। इस शख्स ने महिला को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ महिला ने थाने में केस भी दर्ज कराया था। (और…CRIME NEWS)