यह महिला नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करती थी और फिर उनका वीडियो (VIDEO) बना कर इस वीडियो को ऑनलाइन (Online) बेच देती थी। पैसे कमाने के लिए गंदा काम करने वाली 30 साल की इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इस महिला ने 4 बच्चों का यौन शोषण किया है और घिनौने काम को करते वक्त इसक गंदा वीडियो बना कर उसे Skype पर बेचा है।
ब्रिटेन की इस महिला ने खुद अब अपना जुर्म कबूल कर लिया है। Isleworth Crown Court में इस महिला ने अपना गुनाह कबूल करते हुए यह बात कही। राष्ट्रीय क्राइम एजेंसी (National Crime Agency) के मुताबिक 33 साल की इस महिला का नाम Christine Callaghan है और वो East Sussex के Bexhill-on-Sea के पास रहती थी।
National Crime Agency ने एक रिलीज जारी कर बताया है कि महिला द्वारा बनाए गए यह गंदे वीडियो को एक ऑटोमोटिव इंजीनियर Dean Petley खरीदा करता था। 30 साल का Dean Petley इसके लिए महिला को 2919 डॉलर का भुगतान भी किया करता था। इस मामले में Dean Petley पर पिछले ही महीने 11 चार्ज लगाए गए हैं और उसे 8 साल जेल की सजा हुई है। उसपर ऑनलाइन उत्पीड़न के दूसरे केस भी हैं।
जांचकर्ताओं को Dean Petley और Christine Callaghan के बीच हुए बातचीत के स्क्रीनशॉट मिले हैं। बताया जा रहा है कि Christine Callaghan ने एक लड़की का भी यौन शोषण किया है। बताया जा रहा है कि Christine Callaghan दो सालों तक अपने जुर्म को छिपाती भी रही।
पुलस को इस मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब बच्चों के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में 30 साल की एक अन्य महिला Jodie Little को अगस्त के महीने में जेल भेजा गया था। Jodie Little को 12 साल की जेल की सजा हुई है।
Jodie Little और Christine Callaghan के कुछ चैट पुलिस को मिले जिसमें दोनों के बीच बच्चों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी बातों पर लंबी बातचीत हुई थी। पुलिस ने इसके बाद जब Jodie Little को पकड़ा तब सबूत के तौर पर कई वीडियो पुलिस को मिले। पुलिस ने जब Christine Callaghan के घर पर छापेमारी की तो वहां से पुलिस को एक जवान बच्चे के यौन उत्पीड़न का 10 मिनट का वीडियो मिला।
NCA operations manager, Jason Booth ने कहा कि ‘Christine Callaghan और Dean Petley को सिर्फ इसलिए सजा मिल सकी क्योंकि हमले Jodie Little से जुड़े केस की गहनता से छानबीन की। इसी जांच के दौरान हमें इस महिला के बारे में भी पुख्ता जानकारियां मिल सकीं।’ (और…CRIME NEWS)
