कई लोग Tinder ऐप का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल Tinder एक डेटिंग ऐप है जिसके जरिए लोग एक-दूसरे से दोस्ती करते हैं और फिर कई बार डेट पर भी जाते हैं। अमेरिका में एक लड़की डेटिंग ऐप Tinder के जरिए एक युवक से मिली और फिर उसके साथ डेट पर गई लेकिन बाद में 14 टुकड़ों में इस महिला की लाश मिली। साल 2017 के दिसंबर के महीने में यह लड़की Tinder ऐप के जरिए डेट पर गई थी।

डेट पर जाने के करीब एक महीने बाद इस युवती की कई टुकड़ों में लाश मिली थी। इस घटना के बाद जांच अधिकारियों ने 52 साल के औब्रे ट्रेल और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। नेब्रास्का के अमोहा इलाके की इस घटना के बाद यह मामला अदालत में चल रहा है। बीते सोमवार (8 जुलाई, 2019) को कोर्ट में ट्रायल के दौरान इस केस से जुड़ी कई सारी बातें सामने आईं।

प्रॉसिक्यूटर्स ने कहा कि एक साजिश के तहत Tinder ऐप के जरिए इस महिला को पहले फंसाया गया और फिर बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। प्रॉसिक्यूटर्स ने कोर्ट को बताया कि औब्रे ट्रेल और उसकी गर्लफ्रेंड ने ही इस महिला की हत्या की है। इतना ही नहीं प्रॉसिक्यूटर्स का यह भी कहना है कि डेट पर जाने से पहले औब्रे ट्रेल की गर्लफ्रेंड इस महिला से मिली भी थी।

हालांकि अदालत में आरोपी औब्रे ट्रेल के वकील की तरफ से अजीबोगरीब बयान सामने आया है। आरोपी के वकील ने कहा कि महिला की मौत सहमति से रफ सेक्स के दौरान दुर्घटना में हुई थी। वकील ने कोर्ट से कहा कि यह महिला आपसी सहमति से शारीरीक संबंध बनाने के लिए तैयार थी। वकील ने महिला के शरीर पर मिले निशान के बारे में भी बताया। बहरहाल अभी यह मामला कोर्ट में चल रहा है और बता दें कि दोषी साबित होने पर ट्रेल को फांसी की सजा हो सकती है। (और…CRIME NEWS)