इस लड़की ने अपनी मर्जी से 3 लड़कों के साथ शारीरीक संबंध बनाया और फिर 12 लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज करा दिया। इस लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यह मामला इंग्लैंड के साइप्रस का है। यह मामला बीते 17 जुलाई का है। दरअसल 19 साल की इस लड़की ने शुरू में यहां पुलिस को बताया था कि वो यहां एक रिसॉर्ट में पार्टी करने गई थी और उसके साथ वहां 12 लोगों ने रेप किया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई की थी और 12 इजरायली लड़कों को शुरू में गिरफ्तार कर लिया था।

बाद में पुलिस की जांच में कई चौकाने वाली बातें सामने आईं। खुलासा हुआ कि इजरायली लड़कों पर आरोप लगाने वाली इस लड़की ने अपनी रजामंदी से 3 लड़कों के साथ शारीरीक संबंध बनाया था। लेकिन इन तीनों लड़कों ने लड़की के मना करने के बावजूद उसका वीडियो बना लिया था। यह वीडियो इन लड़कों के द्वारा ऑनलाइन वायरल भी कर दिया गया था। इसके बाद इन सभी लड़कों से बदला लेने के लिए लड़की ने इन तीनों के अलावा उसके कुछ दोस्तों पर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें लड़की कथित तौर से हंसती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं वीडियो में लड़की मदद के लिए आवाज उठाती या उन लड़कों का विरोध करती भी नजर नहीं आ रही है। इस मामले में लड़की ने अपना जुर्म कबूल किया है और कहा है कि उसने बदला लेने के लिए 12 लड़कों पर मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले के खुलासे के बाद सभी इजरायली लड़कों को पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए रिहा कर दिया है। रिहा होने के बाद यह लड़के इजरायल लौट गए हैं। इधर लड़की पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। (और…CRIME NEWS)