झारखंड के दुमका से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला पर आरोप लगा है कि पहले उसने अपने पति की बेरहमी से हत्या की और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसका शव पेड़ पर लटका दिया। जिले के हंटरपारा थाना क्षेत्र के असानबानी गांव में हुई इस घटना के बाद लोग दहशत में हैं।
मृतक का नाम मटू सोरेन बताया जा रहा है। मटू सोरेन के भाई बुचुंग की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मटू सोरेन की पत्नी धानी मरांडी और उसके प्रेमी लुखीराम मरांडी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लुखीराम मरांडी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
थाने में मृतक के परिजनों की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक तीन बच्चों की मां धानी मरांडी का लुखी मरांडी नाम के एक शख्स से प्रेम संबंध था। 2 महीने पहले धानी मरांडी, लुखीराम के साथ रहने के लिए अपने पति का घर छोड़ उसके पास चली गई थी।
हाल ही में धानी मरांडी वापस लौट कर अपने पति के घर आई थी। बीते मंगलवार (20 अगस्त, 2019) की रात मटू सोरेन नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था। घर में आने के बाद उसका अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर उससे झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई।
इसके बाद गुस्साई धानी मरांडी ने तेज धार वाली चाकू से अपने पति मटू मरांडी का गला काट दिया। नशे में होने की वजह से मटू अपना बचाव तक नहीं कर सका और उसकी मौत हो गई। पति की हत्या करने के बाद महिला ने अपने बॉयफ्रेंड लुखरीम मरांडी को फोन कर अपने घर बुलाया।
[bc_video video_id=”5802429679001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इन दोनों ने मिलकर रात के वक्त मटू मरांडी के शव के गर्दन में फंदा डाल कर उसे एक पेड़ से लटका दिया। दरअसल यह दोनों इस हत्या को एक आत्महत्या का रूप देना चाहते थे। लेकिन पुलिस की जांच में इस पूरे मामला का राज फाश हो गया। अब पुलिस महिला और उसके प्रेमी पर कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है। (और…CRIME NEWS)
