इस महिला ने खुद थाने में जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। 47 साल की यह महिला जब पुलिस वालों के सामने अपने गुनाह के बारे में सिलसिलेवार बताने लगी तो पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने पहले तो इस महिला को गिरफ्तार कर लिया और फिर पहुंची गई इस महिला के घर जहां उसने इस हैरान कर देने वाले अपराध को अंजाम दिया था। अर्जेटीना के प्रागयूयान की रहने वाली इस महिला का नाम गिल्डा अकोस्टा है। इस महिला ने पुलिस वालों से कहा कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके बेटे के साथ गंदी हरकत की थी।

जब पुलिस वालों ने इस महिला से पूछा कि उसके ब्वॉयफ्रेंड का शव कहां है तो उसने बताया कि आलमारी में। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला ने 28 साल के अपने ब्वॉयफ्रेंड रिचर्ड अलजेन्ड्रो की हत्या 19 दिसंबर को थी। रिचर्ड की हत्या के बाद उसने उसके मृत शरीर को आलमारी में रख दिया और फिर उसपर सीमेंट डालकर डेड बॉडी को सीमेंट में ही जमा दिया। बहरहाल महिला की बातें सुनकर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक घर की चाबी भी महिला ने खुद ही पुलिस वालों को दी थी।

देखें वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=iYz9RMStPLM&has_verified=1

घर के अंदर इतनी दुर्गंध फैली हुई थी कि पुलिस वालों को ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर जाना पड़ा। पुलिस ने रिचर्ड के शव की तलाश में आलमीरा खोला तो वो दंग रह गई। आलमीरा के अंदर खून के छीटे थे और वहां रिचर्ड का शव सीमेंट के अंदर जम चुका था। महिला के घर में शव की तलाश करती पुलिस टीम का एक वीडियो भी सामने आया है। इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसके 13 साल के बच्चे का यौन शोषण किया था और वो इसी बात से नाराज थी। इसी वजह से उसने एक ताकतवर हथौड़े से रिचर्ड पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है। (और…CRIME NEWS)