कभी-कभी इंसान बदले की आग में इतना भयानक अपराध कर डालता है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बदले की आग में जल रही एक महिला की कहानी आज हम आपको बता रहे हैं जिसने कभी अपने प्रेमी को ऐसा दर्द दिया जिससे उसकी चीखें निकल गई थीं। दरअसल इस लड़की को शक हो गया था कि उसका प्रेमी यानी बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने प्रेमी से बदला लेने का फैसला किया था।
इसी साल अप्रैल के महीने में ताइवान की रहने वाली इस महिला पर आरोप लगा था कि उसने अपने प्रेमी को पहले चिकेन नूडल्स खिलाया फिर वाइन भी पिलाया। महिला का 52 साल का प्रेमी जब गहरी नींद में सो गया तब इस महिला ने धारदार चाकू से युवक का गुप्तांग काट दिया था। उस वक्त स्थानीय मीडिया ने बताया था कि जब युवक की नींद खुली तब उसने देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट का करीब 20 फीसदी हिस्सा कट चुका है और वो खून से लथपथ है।
इस मामले की आरोपी महिला का नाम फुंग बताया गया था। 40 साल की फुंग पर आरोप था कि उसने रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली कैंची से अपने प्रेमी का यह हाल किया था। उसने गुप्तांग के कटे हुए हिस्से को बाथरूम में जाकर फ्लश कर बहा दिया था ताकि उसे दोबारा जोड़ा ना जा सके। इतना ही नहीं इस भयानक घटना को अंजाम देने के बाद यह महिला खुद ही पुलिस स्टेशन गई थी और उसने सरेंडर करते हुए पुलिस वालों को अपनी खौफनाक करतूत के बारे में बताया था। हालांकि, बाद में आरोपी महिला अपनी गलती को लेकर माफी भी मांग रही थी।
महिला के घर के बाहर खून से सनी कैंची बरामद हुई थी। उस वक्त ‘Taipei Times’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी महिला पर Aggravated Assault के चार्ज लगाए गए थे। यह भी जानकारी सामने आई थी कि फुंग ने ताइवान की नागरिकता हासिल करने के लिए यहां के एक स्थानीय नागिरक से शादी की थी और बाद में उससे तलाक ले लिया था। वो अपने बॉयफ्रेंड हुआंग के साथ पिछले 10 महीने से रह रही थी। पीड़ित हुआंग को Changhua Christian Hospital में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

