सोशल मीडिया पर थोड़ी-बहुत जान पहचान होने के बाद यह महिला उस शख्स से मिलने पहुंच गई। इतना ही नहीं इस शख्स ने महिला को जब घर चलने के लिए कहा तो वो इस बात पर भी राजी हो गई। बस यहीं महिला ने एक बड़ी चूक कर दी। एक अजनबी शख्स की बातों में आकर बड़ी भूल करने वाली इस महिला को आगे चलकर बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यह कहानी है लॉस एंजलिस के वेस्टवीगो की। 50 साल की इस महिला की मुलाकात 54 साल के जॉन वेस्ले पैटन से एक डेटिंग ऐप ‘Plenty of Fish’ पर मुलाकात हुई थी। करीब एक हफ्ते तक दोनों के बीच चैटिंग हुई और फिर दोनों की 7 सितंबर, 2018 को एक तयशुदा जगह पर मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के वक्त जॉन वेस्ले पैटन के कहने पर यह महिला उसके साथ वेस्टविगो स्थित उसके घर पर जाने के लिए तैयार हो गई। उस वक्त रात करीब 9.45 मिनट हो रहे थे।
घर में पैटन ने इस महिला से कहा कि घर के बेडरुम में उसकी बहन बैठी हैं जो उससे मिलना चाहती है। पैटन की बात सुनकर यह महिला बेडरुम में गई, लेकिन कमरे में किसी को ना पाकर उसे पैटन पर संदेह हुआ। जैसे ही इस महिला ने कमरे से निकलने की कोशिश की पैटन ने उसे वही दबोच लिया। पैटन ने महिला से शारीरीक संबंध बनाने की पेशकश की। उस वक्त डर की वजह से यह महिला पैटन के साथ संबंध बनाने के लिए राजी हो गई। इस दौरान महिला ने पैटन का गुप्तांग काट दिया और वो भाग कर दूसरे कमरे में चली गई।
जल्दी ही महिला को अहसास हुआ कि वो इस कमरे में कैद हो गई है क्योंकि कमरे का दरवाजा लॉक हो गया था। इस महिला ने कमरे में लगे एक टेबल को दरवाजे से टिका कर खुद को महफूज करने की कोशिश की ताकि पैटन दरवाजे को ना खोल पाए। इस दौरान महिला ने कमरे में रखा एक चाकू भी अपने बचाव में उठा लिया। इस बीच पैटन भी एक चाकू लेकर महिला की तरफ बढ़ा। रात भर यह महिला इस कमरे में बंद रही। सुबह करीब 9 बजे पैटन किसी तरह इस कमरे को खोलने में कामयाब हो गया। इसके बाद उसने इस महिला को वहां से जाने दिया।
बाहर आते ही इस महिला ने वेस्टविगो पुलिस विभाग से संपर्क किया और आपबीती सुनाई। पैटन की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटन पड़ा क्योंकि पैटन ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया था। घटनास्थल पर SWAT टीम को भी बुलाना पड़ा लेकिन कई घंटों तक पैटन बाहर नहीं आया। आखिरकार SWAT टीम ने जब पैटन के घर के अंदर गैस कैनिस्टर छोड़ा तब पैटन खुद घर से बाहर आया उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पैटन को गिरफ्तार कर लिया और उसपर सेकेंड डिग्री रेप चार्ज के अलावा अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पैटन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसपर कानून के मुताबिक कार्रवाई की। (और…CRIME NEWS)

