एक महिला ने अपने पूर्व पति को उसके साथ चीटिंग करने की जो सजा दी उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस महिला ने पहले अपने पति को लुभाया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। ऐसी आशंका है कि इस महिला ने प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल उसे टॉयलेट में फ्लश भी कर दिया। दरअसल इस महिला को पता चला था कि जब वो इस शख्स के साथ शादी के रिश्ते में थी तब उसके पति का किसी गैर महिला से भी जिस्मानी संबंध था यानी उसके पति ने उसे चिट किया था।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह ममला ताइवान के हुकोऊ का है। पुलिस के मुताबिक 58 साल की इस महिला का नाम ली है। ली ने इस घटना को अंजाम देने के लिए धारदार कैची का इस्तेमाल किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद इस महिला ने कहा कि ‘अगर तुम मेरे नहीं हो सकते तो फिर किसी के नहीं हो सकते।’ इस वारदात को अंजाम देने के बाद इस महिला ने खुदकुशी की भी कोशिश की। ली ने एक बार में 40 नींद की गोलियां खा ली।

जानकारी के मुताबिक अपने पूर्व पति पर ली ने यह हमला 24 जुलाई, 2019 को किया। रिपोर्ट के मुताबिक एक महीना पहले चेन और उसके पति के बीच तलाक हो गया था। चेन का पति पिछले दो सालों से बेरोजगार था और तलाक के बाद भी अपनी पत्नी के साथ ही रह रहा था। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक महिला के पति ने खुद पुलिस को फोन कर अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया था।

दरअसल पीड़ित युवक अपनी पूर्व पत्नी के इस कदम के बाद काफी खौफ में था और उसे डर हो गया था कि यह महिला उसे और भी नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए उसने खुद को घर के बाथरुम में बंद कर लिया था। घर में पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला और उसके पूर्व पति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है और दोनों की हालत अभी स्थिर है। (और…CRIME NEWS)