स्पेन की यह घटना झकझोर देने वाली है। हर कोई इस घटना के बारे में सुनकर हैरत में पड़ गया है। दरअसल इस मामले के एंगल ने पुलिस को काफी चौंकाया है। स्पेन के मैड्रिड की रहने वाली 66 साल की एक महिला पिछले एक महीने से अचानक गायब हो गई थीं। महिला कहां गई? इसको लेकर अभी तक उनके घरवालों ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया था और आसपास के लोगों ने भी इस महिला के अचानक लापता होने की बात को नोटिस नहीं किया था। लेकिन इस महिला की एक दोस्त ने इस बाबत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से उन्होंने अपनी दोस्त को नहीं देखा है। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।
यह महिला Central Salamanca में रहती थी। बीते गुरुवार (21 फरवरी, 2019) को पुलिस इस महिला की तलाश में उसके घर पहुंची। घर में पुलिस को कई टिफिन बॉक्स में रखे इस महिला के टुकड़े बरामद हुए। महिला के शरीर के टुकड़ों को देखकर पुलिस भी हतप्रभ रह गई। महिला की हत्या कर उसकी बोटी-बोटी करने के आरोप में पुलिस ने तुरंत उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी महिला के बेटे की भूमिका को संदिग्ध मान रही है यानी उसे शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इधर इस बात की भी जानकारी मिली है कि इस महिला के बेटे को पुलिस पहले भी अलग-अलग 12 मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। स्थानीय मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि संदिग्ध युवक ‘नरभक्षी’ हो सकता है। हालांकि अभी युवक के ‘नरभक्षी’ होने के बारे में पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। लेकिन अब पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच जरुर कर रही है। (और…CRIME NEWS)
